सफाई मजदूर फेडरेशन का मांगों को लेकर निगम दफ्तर बाहर प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को सफाई मजदूर फेडरेशन ने नगर निगम दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:14 PM (IST)
सफाई मजदूर फेडरेशन का मांगों को लेकर निगम दफ्तर बाहर प्रदर्शन
सफाई मजदूर फेडरेशन का मांगों को लेकर निगम दफ्तर बाहर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को सफाई मजदूर फेडरेशन ने नगर निगम दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक फेडरेशन के सदस्य प्रधान विनोद कुमार बिट्टा की अगुआई में नारेबाजी करते रहे। वहीं इससे पहले फेडरेशन द्वारा वीरवार को निगम कमिश्नर संदीप ऋ षि से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें लिखा है कि अपनी मांगों के संबंध में गत 15 नवंबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मांग पत्र भेजा था। इसके बाद 30 नवंबर 2021 को उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने यूनियन के सदस्यों के साथ चंडीगढ़ में मीटिग कर विश्वास दिलवाया था कि उनकी मांगो संबंधी सारा मामला कैबिनेट में रखेंगे। इसका हल करवाया जाएगा। इसी तहत फेडरेशन ने ओपी सोनी के कहने पर अपनी हड़ताल को पांच दिसंबर तक टाल दिया था। मगर अभी तक उनकी मुश्किलों को हल नहीं किया गया और न ही मांगों संबंधी कोई फैसला लिया गया है। बिंट्टा ने कहा कि आज का रोष प्रदर्शन भी चेतावनी है कि उनकी मांगें पूरी की जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो छह दिसंबर से वह लोग हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रधान विनोद कुमार बिट्टा, कुलदीप, रमेश कुमार व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी