जलियांवाला बाग में किए बदलावों के खिलाफ देश भगत यादगार हाल कमेटी का रोष प्रदर्शन 23 को

जलियांवाला बाग के नवीनीकरण के दौरान किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के खिलाफ देश भगत यादगार हाल कमेटी ने एक बार फिर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:29 PM (IST)
जलियांवाला बाग में किए बदलावों के खिलाफ देश भगत यादगार हाल कमेटी का रोष प्रदर्शन 23  को
जलियांवाला बाग में किए बदलावों के खिलाफ देश भगत यादगार हाल कमेटी का रोष प्रदर्शन 23 को

जागरण संवाददाता, अमृतसर : जलियांवाला बाग के नवीनीकरण के दौरान किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के खिलाफ देश भगत यादगार हाल कमेटी ने एक बार फिर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया है। देश भगत यादगार हाल कमेटी की ओर से 23 अक्टूबर को अमृतसर में विशाल रोष रैली करने का फैसला लिया है। इस रैली को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भी समर्थन दे दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा की अलग अलग किसान जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता भी इस रैली में शामिल होंगे। एक्शन को सफल बनाने के लिए मोर्चा के साथ संबंधित जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। जिस में सर्व समिति से इस एक्शन में बढ़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर आने का फैसला लिया गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं बलविदर सिंह दुधाला व बलकार सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को देश भगत यादगार हाल कमेटी की ओर से जलियांवाला बाग के बाहर एक रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इस से पहले शहर में जलियांवाला बाग में की गई अलग अलग तब्दीलियों के खिलाफ रोष मार्च भी आयोजित किया जाएगा। इस मार्च में ट्रेड यूनियन संगठन, किसान संगठन, युवा संगठनों, महिला संगठनों, विद्यार्थी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता पहले भंडारी पुल पर सुबह इकट्ठा होंगे। वहां से रोष मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी जलियांवाला बाग के बाहर पहुंचेंगे। जहां पर स्टेज लगातार बाद दोपहर तीन बजे बजे तक रोष रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अलग अलग जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता अपने विचार पेश करेंगे।

chat bot
आपका साथी