गिरफ्तारी न होने पर शव रख किया प्रदर्शन

सड़क हादसे में मारे गए दंपती के परिवार के सदस्यों ने बुधवार की शाम राज कौर और उसके पति बलविदर सिंह का शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:45 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:47 PM (IST)
गिरफ्तारी न होने पर शव रख किया प्रदर्शन
गिरफ्तारी न होने पर शव रख किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर

कंबो थाने के अधीन पड़ते अजनाला रोड पर सड़क हादसे में मारे गए दंपती के परिवार के सदस्यों ने बुधवार की शाम राज कौर और उसके पति बलविदर सिंह का शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिवार ने आरोप लगाया कि हादसा हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन पुलिस कार सवार आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक के भाई हरपाल सिंह ने एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना से इंसाफ की गुहार लगाई है। उधर, एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरपाल सिंह, संदीप कौर ने बताया कि मंगलवार की शाम तेज रफ्तार कार ने उनके भाई बलविदर सिंह और भाभी राज कौर को टक्कर मार दी थी। वह दोनों बाइक पर सांघना की तरफ जा रहे थे। वडाला फार्म के पास हुई दुर्घटना में दोनों की जान चली गई। कार से शराब की बोतलें और पुलिस कर्मी की बेल्ट बरामद की गई थी। मामले की जांच के बाद कंबो थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी