हरगोबिंद नगर में विकास कार्य न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

वार्ड नंबर 33 में पड़ते हरगोबिंद नगर के क्षेत्र का विकास न होने के कारण लोगों ने प्रशासन और पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:58 PM (IST)
हरगोबिंद नगर में विकास कार्य न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
हरगोबिंद नगर में विकास कार्य न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, अमृतसर: विधानसभा हलका दक्षिण के गांव सुल्तानविड के वार्ड नंबर 33 में पड़ते हरगोबिंद नगर के क्षेत्र का विकास न होने के कारण लोगों ने प्रशासन और पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कृपाल सिंह, चरणजीत सिंह, सतिदरपाल सिंह, संदीप सिंह, तरसेम सिंह, बलदेव सिंह, रमनदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरदीप कौर, बलविदर कौर, सुरजीत कौर, सरबजीत कौर, कंवलदीप कौर ने कहा कि इस कालोनी के बनने के बाद से क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

इलाके में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। सीवरेज की होदियों के ढक्कन नहीं हैं। प्लाटों में झाड़ियां उगी हुई हैं। बारिश होने पर पानी की निकासी न होने से जलभराव हो जाता है और गलियां कीचड़ में तबदील हो जाती हैं। वहां से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। इलाके के मेन बाजार में कई बार गिरने से राहगीर चोटिल हो चुके हैं। अंधेरे में लूट की घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि पार्षदों को कई बार समस्याएं बताईं पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं पार्षद पति बलदेव सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि इलाके में विकास कार्य का काम चल रहा है और अगले माह हरगोबिन्द नगर में भी विकास कार्य शुरू किए जाएगे।

chat bot
आपका साथी