दोनों तहसीलों में नहीं हुई रजिस्ट्रियां, आज भी रहेगी कर्मियों की हड़ताल

अपनी मांगों को लेकर डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को फिर से हड़ताल शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:00 AM (IST)
दोनों तहसीलों में नहीं हुई रजिस्ट्रियां, आज भी रहेगी कर्मियों की हड़ताल
दोनों तहसीलों में नहीं हुई रजिस्ट्रियां, आज भी रहेगी कर्मियों की हड़ताल

जागरण संवाददाता, अमृतसर: अपनी मांगों को लेकर डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को फिर से हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल को पंजाब रेवेन्यू आफिसर एसोसिसएशन ने भी पूर्ण समर्थन दिया। इस कारण तहसीलों में भी कोई कामकाज नहीं हुआ। लोगों ने अपनी रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील वन में 78 और तहसील टू में 80 अप्वाइंटमेंट ले रखी थी, लेकिन अब उन्हें दोबारा अपनी अप्वाइंटमेंट रिशड्यूल करवानी होगी।

दूसरी तरफ हड़ताल के कारण डिप्टी कमिश्नर दफ्दतर, एडीसी दफ्तर (जनरल), उप मंडल मजिस्ट्रेट वन, अमृतसर-टू, बाबा बकाला साहिब, मजीठा, अजनाला, दफ्तर जिला माल अफसर, तहसीलदार दफ्तर, मजीठा, अजनाला, सब रजिस्ट्रार, तरसिक्का, रमदास, अटारी लपोके, जंडियाला गुरु, ब्यास के दफ्तरों में कोई भी काम नहीं हुआ। इन दफ्तरों में हड़ताल के कारण रजिस्ट्रेशन का काम, मैरिज सर्टिफिकेट, रिहायशी सर्टिफिकेट, एससी सर्टिफिकेट, बीसी सर्टिफिकेट और अदालती कामकाज मुकम्मल बंद रहा। हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रधान अशनील कुमार शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण उन्हें हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ता है। यह हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी और चार अगस्त को डीसी दफ्तर के सबी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के हलके में रोष रैली करके अपना रोष जताएंगे। दिल्ली की आई पार्टी की नहीं हुई रजिस्ट्री

वसीका नवीस व एडवोकेट महेंद्र गुप्ता का कहना था कि हड़ताल से वसीका नवीस भी परेशान हुए हैं। उनके पास एक दिल्ली की पार्टी आई थी, जो खास तौर पर रजिस्ट्री करवाने के लिए ही पहुंची थी। उनकी हड़ताल के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अब यह भी नहीं पता कि हड़ताल कब खत्म होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नालायकी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर हड़ताल हो जाती है तो कम से कम जिन लोगों ने अप्वाइंटमेंट ले रखी होती है, उनका हल जरूर होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी