डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की हड़ताल बढ़ी, आज भी नहीं होगा काम

डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की हड़ताल को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:52 PM (IST)
डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की हड़ताल बढ़ी, आज भी नहीं होगा काम
डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की हड़ताल बढ़ी, आज भी नहीं होगा काम

जासं, अमृतसर : डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की हड़ताल को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को भी हड़ताल रहेगी। इसके अलावा शुक्रवार को मोहाली में होने वाली राज्य स्तरीय रैली मौसम की खराबी के कारण रद कर दी गई है। इस रैली में ही अगली रणनीति तैयार की जानी थी। लेकिन अब रविवार 26 सितंबर को यूनियन की आनलाइन बैठक की जाएगी। इसमें फैसला लिया जाएगा कि हड़ताल वापिस ली जानी है या आगे बढ़ाई जाएगी। वीरवार को हड़ताल के दूसरे दिन भी डीसी दफ्तर, एसडीएम, तहसील वन और तहसील टू, मजीठा, अजनाला, बाबा बकाला साहिब के समूह मुलाजिमों ने कोई काम न होने से रिहायश सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट, मैरेज सर्टिफिकेट, कोर्ट वर्क का काम प्रभावित हुआ। लोगों को भी काफी परेशान होना पड़ा।

यूनियन के प्रधान अश्नील कुमार शर्मा और जनरल सेक्रेटरी दीपक अरोड़ा ने कहा कि हड़ताल के कारण आम लोगों को आ रही परेशानी की जिम्मेवार पंजाब सरकार है। पंजाब सरकार मुलाजिमों की जायज मांगों की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। समय-समय पर यूनियन पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर यूनियन की प्रांतीय बाडी की आठ सितंबर, 2021 को उच्च स्तरीय मीटिग हुई थी। मीटिग में मांगों को लेकर सहमति भी बनी थी, लेकिन सरकार ने उसका कोई ठोस जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि वीरवार को उनकी मांगों संबंधी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया, जिस कारण एक दिन की हड़ताल और बढ़ाई गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनकी सीनियर सहायक, स्टेनोग्राफर, निजी सहायक, सुपरिंटेंडेंट-2, सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1, पुरानी पेंशन, 6वें पे कमीशन आदि की मांगें पूरी नहीं कर रही है।

chat bot
आपका साथी