ऑटोनोमस कॉलेजों में डीएवी कॉलेज को मिला 38वां स्थान
डीएवी कॉलेज ने एजुकेशन वर्ल्ड भारत के 100 नॉन ऑटोनोमस कॉलेजों की रैंकिग 2020-2021 में 38वां स्थान प्राप्त किया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : डीएवी कॉलेज ने एजुकेशन वर्ल्ड भारत के 100 नॉन ऑटोनोमस कॉलेजों की रैंकिग 2020-2021 में 38वां स्थान प्राप्त किया है। पंजाब के कॉलेजों में डीएवी अमृतसर ने राज्य के शीर्ष 10 कॉलेजों में चौथा पाया है।
प्रिसिपल डॉ. राजेश कुमार ने कर्मचारियों और छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज मैनेजमेंट के स्पष्ट दूष्टिकोण और बेहतर परिणाम और प्लेसमेंट प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों के समर्पण के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि डीएवी कॉलेज को देश के शीर्ष 100 नॉन ऑटोनोमस कॉलेजों में 38वां स्थान दिया गया है। यह उपलब्धि कॉलेज की प्रतिबद्धता और प्रत्येक छात्र को विश्व स्तर की सुविधाएं, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और एक खुशहाल वातावरण प्रदान करके सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए समर्पण का उदाहरण देती है।