भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण के लिए 10 लाख देंगे दत्ती

ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के नवनियुक्त उप चेयरमैन कृष्ण कुमार कुक्कू का संयुक्त ब्राह्मण समाज की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:38 PM (IST)
भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण के लिए 10 लाख देंगे दत्ती
भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण के लिए 10 लाख देंगे दत्ती

संवाद सहयोगी, अमृतसर : ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के नवनियुक्त उप चेयरमैन कृष्ण कुमार कुक्कू का संयुक्त ब्राह्मण समाज की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम मंदिर श्री दुग्र्याणा तीर्थ में आयोजन रखा गया। इस अवसर पर विधायक सुनील दत्ती, श्री दुग्र्याणा कमेटी के प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा मुख्य तौर पर शामिल हुए। उप चेयरमैन कुक्कू ने कहा कि फगवाड़ा स्थित गांव खाकी में भगवान परशुराम की तपोभूमि को विकसित करने के लिए बोर्ड पंजाब सरकार से आर्थिक पैकेज लेने के लिए बात करेंगे। इसके लिए पटियाला में पंजाब यूनिवर्सिटी में बनाई गई भगवान परशुराम चेयर के लिए भी राशि मांगी जाएगी। ताकि भगवान परशुराम जी के बारे युवा पीढ़ी को अवगत करवाया जा सके। ब्राह्मण सभा हर बूथ में अपना यूनिट तैयार करके सदस्यता अभियान चलाएगी।

विधायक सुनील दत्ती ने कहां कि पंजाब सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहायता करेगी। विधायक ने भगवान परशुराम जी मंदिर के निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। वही सांसद गुरजीत औजला के फंड में से भी दो लाख देने की घोषणा की। श्री दुग्र्याणा कमेटी के प्रधान एडवोकेट शर्मा ने कुक्कू को उप चेयरमैन बनने पर बधाई देते हुए कहा कुक्कू ब्राह्मण समाज के प्रति हमेशा अपनी आवाज बुलंद रखते रहे हैं।

इस अवसर पर सुरेंद्र विशिष्ट गोगा, इंजीनियर रमेश शर्मा, राजेश भनोट, यशपाल शौरी, देवेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, रामशरण आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी