पेयजल में गंदा पानी जाने पर दत्ती ने अधिकारियों को लताड़ा

मिनी सचिवालय में विधानसभा कमेटी के चेयरमैन विधायक सुनील दत्ती की अगुआई में शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए नगर निगम और नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ मीटिग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:09 PM (IST)
पेयजल में गंदा पानी जाने पर दत्ती ने अधिकारियों को लताड़ा
पेयजल में गंदा पानी जाने पर दत्ती ने अधिकारियों को लताड़ा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : मिनी सचिवालय में विधानसभा कमेटी के चेयरमैन विधायक सुनील दत्ती की अगुआई में शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए नगर निगम और नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ मीटिग की गई। मीटिग के दौरान अलग-अलग इलाके में होने वाली पानी की सप्लाई और अन्य कामों के बारे में जानकारी हासिल की। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पीने के पानी के साथ मिक्स होकर जा रहे गंदे पानी की सप्लाई पर दत्ती ने अधिकारियों को जमकर फटकारा और जल्द से जल्द सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए कहा।

विधायक दत्ती ने कहा कि शहर के लोगों को पीने के पानी में गंदा पानी आने की समस्या बनी हुई है। निगम के अधिकारी एक ट्यूबवेल लगाने में 8-8 महीने का समय लगा रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया को जल्द खत्म नहीं किया जाता है लोग बिना गली, बिना स्ट्रीट लाइट के तो रह सकते है। मगर पीने के पानी के बिना एक दिन भी नहीं रहा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने अमृत योजना के तहत लगने वाले ट्यूबवेल कनेक्शन के बारे में भी जानकारी हासिल।

वहीं नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की इस प्रोजेक्ट से आने वाले समय में शहर के लोगों को 24 घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे

chat bot
आपका साथी