संघर्ष ही अधिकारों को हासिल करने का अंतिम रास्ता: बख्तूपुरा

भाकपा-माले लिबरेशन के राज्य सचिव गुरमीत सिंह बख्तूपुरा ने कहा कि संघर्ष ही अधिकारों की प्राप्ति का अंतिम रास्ता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:29 PM (IST)
संघर्ष ही अधिकारों को हासिल करने का अंतिम रास्ता: बख्तूपुरा
संघर्ष ही अधिकारों को हासिल करने का अंतिम रास्ता: बख्तूपुरा

जासं, अमृतसर : भाकपा-माले लिबरेशन के राज्य सचिव गुरमीत सिंह बख्तूपुरा ने कहा कि संघर्ष ही अधिकारों की प्राप्ति का अंतिम रास्ता है, जो संगठन संघर्ष का रास्ता छोड़ देते हैं अंत में वह समय के साथ खत्म हो जाते है। यही कारण है कि वर्करों के हकों के लिए आवाज न उठाने वाले संगठन आज कमजोर हो गए हैं। बख्तूपुरा भाकपा को छोड़ कर भाकपा माले लिबरेशन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ट्रेड यूनियन नेता बलबीर सिंह झामका, मंगल सिंह धर्मकोट औरा बलबीर सिंह मूधल अपने साथियों समेत भाकपा-माले लिबरेशन में शामिल हुए। इस दौरान 15 सदस्यों वाली जिला कमेटी बनाई गई। इसमें बलबीर सिह झामका को प्रभारी और मंगल सिंह धर्मकोट को सहायक प्रभारी तैनात किया गया। फैसला लिया गया कि 14 अगस्त तक पार्टी की मेंबरशिप करके पार्टी का जिला डेलीगेट इजलास बुलाया जाएगा।

इस मौके पर पार्टी के नेता गुलजार सिंह भुबली, पाल सिंह, प्रेम सिंह पाखरपुरा, विजय सिघरा, नत्था सिंह, रणजीत सिंह, किशन लाल, वरियाम चंद, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह, रणजीत सिंह, गुरदियाल सिंह हरजिदर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी