लापरवाह और लेटलतीफ निगम अफसर और कर्मी, 96 मिले गायब, कारण बताओ नोटिस जारी

नगर निगम में ड्यूटी का समय सुबह नौ से पांच बजे तक है। ऐसे में निगम के सरकारी बाबुओं का हाल देखिए वे सुबह साढ़े नौ बजे तक भी दफ्तर नहीं पहुंचे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:00 AM (IST)
लापरवाह और लेटलतीफ निगम अफसर और कर्मी, 96 मिले गायब, कारण बताओ नोटिस जारी
लापरवाह और लेटलतीफ निगम अफसर और कर्मी, 96 मिले गायब, कारण बताओ नोटिस जारी

जासं, अमृतसर: पंजाब के नए बने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सभी सरकारी विभागों के कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने के आदेश दिए थे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को चेकिंग करने के लिए कहा। नगर निगम में ड्यूटी का समय सुबह नौ से पांच बजे तक है। ऐसे में निगम के सरकारी बाबुओं का हाल देखिए, वे सुबह साढ़े नौ बजे तक भी दफ्तर नहीं पहुंचे थे।

वीरवार सुबह 9.30 बजे निगम कमिश्नर एमएस जग्गी और एडिशनल कमिश्नर संदीप ऋषि ने अचानक सभी ब्रांचों में पहुंच कर हाजिरी चेक की। इस दौरान करीब 96 अधिकारी और कर्मचारी सीटों पर नहीं मिले। निगम कमिश्नर ने इमारत में प्रापर्टी टैक्स, वाटर एंड सीवरेज विभाग, ओएंडएम विभाग, जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट विभाग, पेंशन सेल, एस्टेट विभाग, सेहत विभाग, ला विभाग, एमटीपी विभाग, वाटर सप्लाई विभाग, अकाउंट विभाग, विज्ञापन विभाग आदि में चेकिग की। इस इमारत में करीब 400 कर्मचारी बैठते हैं। ऐसे में वीरवार को गायब पाए गए करीब 96 कर्मचारियों से पता चलता है कि यहां पर सरकारी बाबुओं को सीएम के आदेशों की कोई परवाह नहीं है। ये सभी करीब साढ़े दस बजे तक दफ्तर में आए। फिलहाल निगम कमिश्नर ने इन सभी कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही हिदायत की सभी कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर पहुंचे, अगर ऐसा दोबारा हुआ तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय करवाई की जाएगी। पहले भी लेटलतीफ रहता है स्टाफ, परेशान होते हैं लोग

दरअसल, नगर निगम में स्टाफ का लेट आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कर्मचारी अपनी मनमर्जी से दफ्तर आते रहे हैं। यहां पर सुबह नौ बजे से ही लोग काम करवाने के लिए आ जाते हैं। कर्मियों के सीट पर नहीं पहुंचने से उन्हें 11 बजे तक इंतजार करना पड़ता है। उनकी सही ढंग से मानिटरिग भी नहीं की जाती। इसी का वह लाभ उठाते रहे। बैठक में दिए सख्त आदेश, लोगों को न आए मुश्किल

चेकिंग के बाद निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ मीटिग की। उन्होंने इसमें हिदायत जारी कर कहा कि सभी जगहों पर काम अच्छे से चलाया जाए ताकि यहां पर काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की मुश्किल न हो। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग ब्रांचों से संबंधित रिकवरी संबंधी भी सारी जानकारी ली। इन विभागों से इतने कर्मी मिले गायब

प्रापर्टी टैक्स विभाग - 31

ओएंडएम - 10

जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट विभाग - 2

इलेक्शन सेल - 2

पेंशन सेल -2

सिविल से -3

एस्टेट विभाग - 5

सेहत विभाग - 7

ला विभाग - 2

एमटीपी विभाग - 7

वाटर सप्लाई विभाग - 7

अकाउंट विभाग - 4

विज्ञापन विभाग - 1 कर्मचारी

कर्मचारी डाटा आपरेटर, सर्विस प्रोवाइडर -14 अन्य काम में खामियां मिली तों ब्रांच हेड पर गिरेगी गाज

सरकार में चेहरे बदलते ही अधिकारी भी एक दम से एक्शन मोड में आए गए हैं। इसके तहत निगम कमिश्नर ने वीरवार को साफ कर दिया कि विभाग के काम में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं होगी। हर एक ब्रांच के हेड की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने कर्मचारियों से अच्छे से काम करवाए। अगर किसी भी ब्रांच में कोई खामी पाई जाती है तो हेड पर गाज गिर सकती है। शहर की साफ-सफाई बनाए रखे विभाग

वहीं निगम कमिश्नर ने मीटिग के दौरान सेहत विभाग की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर की शाम को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने का पता चला था। इसके बाद सेहत विभाग और सफाई कर्मचारियों ने मिलकर पूरे शहर की अच्छे से सफाई की गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लगातार इसी तरह का उत्साह दिखाते रहे। ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सकें।

chat bot
आपका साथी