दुखद : 11 लोगों ने तोड़ा दम, 396 संक्रमित, सुखद : 460 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए

जिले में रविवार को 396 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं जबकि 11 लोगों की जान चली गई। मृतकों में छह महिलाएं भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 03:00 AM (IST)
दुखद : 11 लोगों ने तोड़ा दम, 396 संक्रमित, सुखद : 460 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए
दुखद : 11 लोगों ने तोड़ा दम, 396 संक्रमित, सुखद : 460 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए

जागरण संवाददाता, अमृतसर: जिले में रविवार को 396 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं, जबकि 11 लोगों की जान चली गई। मृतकों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। रिपोर्ट हुए संक्रमितों में 253 कम्युनिटी से मिले हैं, जबकि 143 कांटेक्ट से। राहत भरी बात यह है कि आज 460 लोग स्वस्थ भी हुए। संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने का यह इस महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ एक्टिव केस कम होकर 5373 हो गए हैं। बढ़ रहे गंभीर मरीज, कम हो रहे बेड

पंजाब के प्रमुख चिकित्सा संस्थान गुरुनानक देव अस्पताल में लेवल थ्री के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां लेवल थ्री के 250 बेडों में से 237 फुल हैं। अब सिर्फ 13 बेड ही उपलब्ध हैं। हालांकि लेवल टू के 250 में से 208 बेड उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त जिले के 37 निजी एवं सरकारी अस्पतालों में लेवल थ्री के 527 बेडों में से 108 बेड शेष हैं। इससे साफ है कि महामारी तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस कार्रवाई से सबक लें

लोगों की बीड़ जुटाने वाले तीन टी-स्टाल एक माह के लिए सील

लारेंस रोड के मेन चौक में स्थित हीरा फूड, थ्री डी फूड व सिक्स टू टेन टी स्टाल पर पुलिस ने दबिश देकर इन्हें एक माह के लिए बंद कर दिया है। दरअसल, आरोप है कि ये टी स्टाल संचालक अपनी दुकान के बाहर कुर्सियां व टेबल लगवाकर ग्राहकों को बिठाते थे। इससे शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ रही थीं, वहीं लोग चेहरे पर मास्क तक नहीं पहनते थे। सुबह ग्यारह बजे तक यहां लोगों का रश उमड़ा रहता था। लारेंस रोड निवासी एक शख्स ने इस संबंध में डीजीपी दिनकर गुप्ता को शिकायत की थी। डीजीपी के आदेश पर जिला पुलिस ने इन तीनों दुकानों को सील कर दिया है। साथ ही संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इन इलाकों के मरीजों की हुई मौत

न्यू हरिकृष्ण नगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग - जीएनडीएच

तुंगबाला निवासी 51 वर्षीय शख्स - जीएनडीएच

मजीठा रोड निवासी 42 वर्षीय महिला - जीएनडीएच

मोहकमपुरा निवासी 47 वर्षीय महिला - जीएनडीएच

इस्लामाबाद निवासी 80 वर्षीय बुर्जु- जीएनडीएच

गांव भिट्टेवड निवासी 65 वर्षीय महिला - जीएनडीएच

तुंगबाला निवासी 52 वर्षीय महिला - जीएनडीएच

शिवाला कालोनी निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग - आइवीवाई अस्पताल

रिषी विहार निवासी 53 वर्षीय शख्स - फ्लोरम अस्पताल

संत एवेन्यू निवासी 81 वर्षीय महिला - कारपोरेट अस्पताल

गोल्डन एवेन्यू निवासी 66 वर्षीय महिला - फोर्टिस अस्पताल

chat bot
आपका साथी