दूसरी लहर का कहर : 365 दिनों में मिले थे 17716 संक्रमित, 57 दिनों में आए 22365 केस

कोरोना वायरस ने 19 मार्च 2020 को अमृतसर में दस्तक दी थी। यूके से आया एक 36 वर्षीय शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 03:00 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 03:00 PM (IST)
दूसरी लहर का कहर : 365 दिनों में मिले थे 17716 संक्रमित, 57 दिनों में आए 22365 केस
दूसरी लहर का कहर : 365 दिनों में मिले थे 17716 संक्रमित, 57 दिनों में आए 22365 केस

नितिन धीमान, अमृतसर : कोरोना वायरस ने 19 मार्च 2020 को अमृतसर में दस्तक दी थी। यूके से आया एक 36 वर्षीय शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया। सिर्फ एक केस मिलते ही लोगों में डर फैल गया था। इसके बाद एक साल दो माह के अंतराल में 40081 संक्रमित रिपोर्ट हो चुके हैं, जबकि 1217 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे।

कोरोना की दस्तक के 365 दिन यानी एक साल बाद 19 मार्च 2021 तक अमृतसर में 17716 मरीज रिपोर्ट हुए, जबकि कुल 631 संक्रमितों की मौत हुई। 19 मार्च 2021 को एक्टिव केस महज 631 थे। खतरनाक पक्ष यह है कि 19 मार्च 2021 के बाद अप्रैल व मई माह के 57 दिनों में 22365 संक्रमित रिपोर्ट हो चुके हैं। इसी अवधि में 586 संक्रमितों ने दम तोड़ा। 365 दिनों की अपेक्षा महज दो माह में कोरोना ने पूरी आक्रामकता दिखाई है। इन्हीं दो महीनों में कोरोना वायरस संभवत: खुली चुनौती दे रहा है कि जो लोग उसे नजरअंदाज करेंगे, वे संक्रमण ग्रस्त हो जाएंगे।

जनवरी व फरवरी माह में तकरीबन जाने का मन बना लिया था। जनवरी 2021 में महज 533 संक्रमित मिले, जबकि 26 की मौत हुई। वहीं फरवरी में 689 संक्रमित मिले, तो 14 की जान गई। लोगों की लापरवाही ने इसे पुन: आक्रामक बना दिया। अब तो वायरस यूके स्ट्रेन अमृमसर में घुस चुकी है। यही वजह है कि संक्रमितों की संख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ रही है। कोरोना वायरस ने इस माह मार्च महीने तक रहम किया। मार्च में 1296 संक्रमित मिले थे। अप्रैल में 11166 संक्रमित रिपोर्ट हुए, वहीं 225 लोगों की जान गई। संक्रमितों का यह अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड था। इसी प्रकार मई महीने के 15 दिनों में कोरोना संक्रमण 679 लोगों की जिदगी निगल गया। मई में अब तक के 7000 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। मासिक के अनुसार पाजिटिव आए और मौत का आंकड़ा

2020 संक्रमित मौतें

मार्च 1 0

अप्रैल 89 8

मई 302 5

जून 565 36

(चार महीने में 957-- 49) जुलाई 617 25

अगस्त 2183 87

सितंबर 5939 203

अक्टूबर 1893 86

नवंबर 1243 47

दिसंबर 1393 54 2021

जनवरी 533 26

फरवरी 689 14

मार्च 1296 36

अप्रैल 11166 224

मई 7000 679

chat bot
आपका साथी