दम तोड़ रहा टीकाकरण अभियान, 235 में से 53 सेंटरों में ही लगा टीका

कोरोना वायरस की बढ़ती चेन के बीच सरकार का टीकाकरण अभियान टूट रहा है। वीरवार को जिले के 235 वैक्सीन सेंटरों में से महज 53 पर ही टीकाकरण हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:00 AM (IST)
दम तोड़ रहा टीकाकरण अभियान, 235 में से 53 सेंटरों में ही लगा टीका
दम तोड़ रहा टीकाकरण अभियान, 235 में से 53 सेंटरों में ही लगा टीका

जासं, अमृतसर: कोरोना वायरस की बढ़ती चेन के बीच सरकार का टीकाकरण अभियान टूट रहा है। वीरवार को जिले के 235 वैक्सीन सेंटरों में से महज 53 पर ही टीकाकरण हुआ। शहर के सिविल अस्पताल में महज 100 डोज ही लग सकीं। वहीं ईएसआइ अस्पताल में वैक्सीन नहीं पहुंची, परिणाम स्वरूप यहां टीकाकरण नहीं हुआ और लोग मायूस होकर लौटे। हालांकि टारगेट दस हजार का रखा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वीरवार को 4315 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें 18 आयु वर्ग से अधिक के 441 श्रमिक भी शामिल हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई पंजाब को कम मिल रही है। राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के श्रमिकों को टीका लगाने के लिए अमृतसर में 9400 कोविशील्ड भेजी हैं। यह डोज सिर्फ श्रमिकों को ही लगेगी। अब अमृतसर के सिविल अस्पताल स्थित रीजनल वैक्सीन स्टोर में 45 आयु वर्ग से अधिक के लोगों को टीका लगाने के लिए कोविशील्ड की एक भी डोज नहीं बची। हालांकि कोवैक्सीन की पांच हजार डोज रखी हैं, लेकिन यह सिर्फ उन्हें लगाई जाएंगी जो पहली डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण की सुस्त रफ्तार से लोग परेशान हैं। सिविल अस्पताल में लोगों का भारी हुजूम उमड़ा पर स्टाक समिति था। हालांकि अब अस्पताल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित दूरी पर कुर्सियां लगा दी हैं। 441 श्रमिकों को लगाई वैक्सीन

श्रमिकों को टीकाकरण का कवच पहनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी और फोकल प्वाइंट में कैंप लगाए। इस दौरान 441 श्रमिकों को कवर किया गया।

chat bot
आपका साथी