जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया संविधान दिवस

भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:28 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:28 PM (IST)
जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया संविधान दिवस
जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया संविधान दिवस

जासं, अमृतसर : भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को संविधान दिवस तकिया चानन शाह इलाके में जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया गया। इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद बच्चों को कापियां व पेन भेंट किए।

भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है, जिसे बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर सभी देशों के संविधान परखने के बाद बनाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि संवैधानिक निकायों और प्रक्रियाओं में विश्वास और उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि इसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन व 48 आर्टिकल हैं। इसे तैयार करने में दो साल 11 महीने और 17 दिन का समय लगा था। उन्होंने लोगो से अपील की कि वह अपने बच्चों को पढ़ा लिखकर एक अच्छा नागरिक बनाएं, ताकि बाबा साहेब का सपना साकार किया जा सके। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ. राम चावला, जनरल सेक्रेटरी नरिदर गोल्डी, अर्जुन गिल, ओम प्रकाश, जगजीत गिल, बिट्टू, मनु भगत, तरसेम लाल, राकेश कुमार बिल्ला, गरीब दास, बिदर आदि मौजूद रहे। माधव विद्या निकेतन के बच्चों को बताया संविधान दिवस का महत्व

अमृतसर : माधव विद्या निकेतन सीसे स्कूल रंजीत एवेन्यू में संविधान दिवस मनाया गया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में इस दिन का विशेष महत्व है। 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बना था। इसे भारत का परिचय पत्र भी कहा जाता है।

chat bot
आपका साथी