आपातकाल के लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे: मलिक

राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:15 PM (IST)
आपातकाल के लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे: मलिक
आपातकाल के लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे: मलिक

जासं, अमृतसर: राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार को बर्खास्त कर 25 जून, 1975 को आपातकाल घोषित कर दिया गया था। यह दिन भारत के इतिहास में काले शब्दों में लिखा गया। भाजपा की ओर से आपातकाल दिवस को हर वर्ष काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष पूर्व लगाए गए आपातकाल ने देश को हिलाकर रख दिया था। आपातकाल में इंदिरा गांधी ने जमकर मनमानी की और जनता पर जुल्म ढाए। रातों-रात सरकार और कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करने वाले जनसंघ नेताओं व कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उन्हें यातनाएं देकर उनकी आवाज को दबाने का काम किया गया। संजय गांधी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर देश में नसबंदी अभियान चलाया गया। इसे भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि करार दिया गया। मलिक ने कहा कि देश की जनता से कांग्रेसियों को माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर उनके साथ डा. हरविदर सिंह संधू, जिला भाजपा प्रधान सुरेश महाजन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी