कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़े : मलिक

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा दिए बयान कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को देश में पुनर्जीवित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 06:35 PM (IST)
कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़े : मलिक
कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़े : मलिक

जासं, अमृतसर : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा दिए बयान कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को देश में पुनर्जीवित करेंगे, कह कर यह मान लिया है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार व कुशासन के कारण खत्म होती जा रही है। कैप्टन सरकार की निदा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने अपने चुनावी मैनिफेस्टो में किया हुआ कोई भी वादा पूरा नहीं किया और टैक्स लगाकर पंजाब की जनता की रीढ़ की हड्डी तोड़कर उनका जीना मुश्किल कर दिया है। कैप्टन ने पंजाब में नशा माफिया व रेत माफिया को संरक्षण दिया।

मलिक ने कहा कि ऐसी निकम्मी कांग्रेस सरकार पंजाब में साढ़े चार साल कुशासन करने के बाद जाखड़ दोबारा सत्ता में आने के हसीन सपने देख रहे हैं। आज पंजाब की कैप्टन सरकार की ओर से सभी योजनाएं बंद कर पंजाब के विकास पर ग्रहण लगा दिया है। वर्ष 2022 में पंजाब कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे फेल हो चुके नेता के नेतृत्व में आज कांग्रेस पांच राज्यों में हुए चुनाव में हार चुकी है और दूसरों की जीत पर नाच रही है। कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक कुशासन व भ्रष्टाचार किया, जिसके कारण लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनावों में विपक्ष की नेता भी नहीं बन पाई। मलिक ने कहा कि कांग्रेस के परिवारवाद व कमजोर नेतृत्व के कारण कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ के चले गए है व कई नेता पार्टी छोड़ने का विचार कर रहे है।

मलिक ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री द्वारा पिछले 6 वर्षों में शानदार विकास व देशवासियों के घर-घर तक जनहित योजनाएं पहुंचाई गई व भ्रष्टाचार मुक्त शासन के कारण देश जल्द ही कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी