किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस कर रही नकारात्मक राजनीति : गौरव महाजन

प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रमुख गौरव महाजन ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में अपने जनाधार को बनाए रखने की कोशिश में नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंजाब प्रधान जाखड़ बताएं कि चार साल के कार्यकाल में कितने युवाओं को सरकारी नौकरी व मोबाइल फोन मुहैया करवाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 03:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 03:30 AM (IST)
किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस कर रही नकारात्मक राजनीति : गौरव महाजन
किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस कर रही नकारात्मक राजनीति : गौरव महाजन

संस, अमृतसर : प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रमुख गौरव महाजन ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में अपने जनाधार को बनाए रखने की कोशिश में नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंजाब प्रधान जाखड़ बताएं कि चार साल के कार्यकाल में कितने युवाओं को सरकारी नौकरी व मोबाइल फोन मुहैया करवाए गए हैं। प्रदेश में ला एंड आर्डर की स्थिति जगजाहिर है। लूट, चोरी, डकैत, गैंगवार आम बात हो चुकी है। कांग्रेस में बढ़ते असंतोष को दबाने के लिए ही कांग्रेस किसान आंदोलन का सहारा लेने की नकारात्मक राजनीति की राह पर चल रही है। प्रदेश में हजारों करोड़ों के सड़क प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की देन है। पंजाब व हरियाणा के कांग्रेसियों द्वारा राजभवन घेरने का प्रयास निदनीय है व लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। किसान कानून की प्रतियां जला किया प्रदर्शन

वार्ड 24 में आम आदमी पार्टी वार्ड के सर्कल इंचार्ज आनंद कुमार के नेतृत्व में कृषि सुधार कानून की प्रतियां जलाई गईं। इस दौरान जोड़ा फाटक चौंक में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया गया। आनंद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून किसानों के हक में नहीं है। इस मौके पर अमृत सिंह, कुलदीप सिंह, विशाल पासवान, हैप्पी सिंह, साबी अरोड़ा, भारत कुमार, राम मोहन आदि मौजूद थे। ट्रैक्टर मार्च दौरान बांटा पेयजल

वहीं तरनतारन में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से गांवों में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। इस दौरान युवा अकाली दल के शहरी अध्यक्ष दीपक कैरों द्वारा किसानों को पेयजल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि शिअद किसानों के साथ डटकर खड़ा है। जागरण

chat bot
आपका साथी