झूठे वादों वाली है कांग्रेस सरकार : मजीठिया

शिअद बादल द्वारा हलका जंडियाला गुरु के खोले गए नए कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:20 PM (IST)
झूठे वादों वाली है कांग्रेस सरकार : मजीठिया
झूठे वादों वाली है कांग्रेस सरकार : मजीठिया

संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु : शिअद बादल द्वारा हलका जंडियाला गुरु के खोले गए नए कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे। श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग उपरांत शिअद की चढ़दी कला के लिए अरदास की गई । पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस की सरकार झूठे वादे वालों की सरकार है। इस समय पंजाब में गुंडाराज है और इस सरकार में शराब माफिया, रेत माफिया, खनन माफिया पूरी तरह से सरगर्म हैं। पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसते हुए मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस का एक जोकिग प्रेजिडेंट और चार वर्किंग प्रेसीडेंट मिलकर भी कांग्रेस की डूब चुकी बेड़ी को बचा नहीं पाएंगे।

पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कांग्रेस विधायक दर्शन बराड़ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा जंगलात विभाग की जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा किया हुआ है लेकिन सरकार ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक और हलका इंचार्ज मलकीत सिंह एआर, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान रविद्र पाल कुक्कू, नगर कौंसिल के पूर्व उप प्रधान सन्नी शर्मा, पार्षद हरजिदर सिंह बामन, पूर्व पार्षद कुलवंत सिंह मल्होत्रा, संदीप सिंह एआर, सविदर सिंह चंदी, मनजिदर सिंह भीरी, यूथ नेता परीक्षत शर्मा, राकेश शर्मा गोलडी, अमरीक सिंह सोढ़ी, जसवंत सिंह ग्रोवर, सिकंदर चौधरी, सुखराज सिंह, सुखविदर सिंह ढोट, गिरीश मिगलानी, लाडी लिबड़ा, गुलजार सिंह धीरेकोट, अवतार सिंह काला, जस वरपाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी