जोशी ने साधा निशाना: चन्नी कन्फ्यूज व्यक्ति, फैसले लेने में सक्षम नहीं

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अनिल जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर जातीय कार्ड खेलकर गंदी राजनीति की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:53 PM (IST)
जोशी ने साधा निशाना: चन्नी कन्फ्यूज व्यक्ति, फैसले लेने में सक्षम नहीं
जोशी ने साधा निशाना: चन्नी कन्फ्यूज व्यक्ति, फैसले लेने में सक्षम नहीं

जासं, अमृतसर: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अनिल जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर जातीय कार्ड खेलकर गंदी राजनीति की है। चन्नी कन्फ्यूज व्यक्ति हैं और हमेशा कन्फ्यूज ही रहते हैं। जिस तरह से उन्हें ऊपर-नीचे से आदेश दिए जा रहे हैं, वह और कन्फ्यूज हो जाएंगे। वह फैसले लेने में भी सक्षम नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीएम बनाने में खूब ड्रामेबाजी की। पहले अंबिका सोनी, उसके बाद सुखजिदर रंधावा औ फिर सुनील जाखड़ का नाम आता रहा। कांग्रेस ने अगर मुख्यमंत्री का नाम खुद ही एलान करना था तो सीएलपी की बैठक किस लिए बुलाई गई थी। इसके लिए जाखड़ को बेंगलुरु से बुलाया भी गया था। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ को सीएलपी की बैठक में 40 वोट भी मिले थे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री न बनाकर जातीय कार्ड खेल दिया। इससे साफ है कि कांग्रेस हिदू विरोधी है और उन्होंने जानबूझकर सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। जोशी ने कहा कि जाखड़ ने भी अपनी पीड़ा जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि इस सारे खेल में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने आप को पावरफुल दिखाने की कोशिश की है, लेकिन उनकी इस बार आखिरी पारी ही होगी। वह भी खुद मुख्यमंत्री बनने के चाहवान थे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने नहीं बनाया।

जोशी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने ऐसी गंदी राजनीति की है जिसका असर दिखने लगा है। कांग्रेस के विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने मांग कर दी कि बीसी समुदाय से भी मंत्री बनाए जाएं, उनके अलावा मुख्यमंत्री गिलजियां ने भी कहा कि उनके समुदाय से भी मंत्री बनाए जाए नहीं तो वह इस्तीफा दे देंगे। यह तो अभी शुरुआत है, अभी आगे इसके परिणाम काफी गंभीर होने वाले हैं। यह कल्चर कांग्रेस पंजाब में लेकर आ गई है, जबकि ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ था। वह उम्मीद करते है कि मुख्यमंत्री चन्नी बिना दबाव के काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी