भाजपा नेता का दावा, मेहनताना मांगा तो निहंगों ने कर दी थी लखबीर की हत्या

भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार ने कुंडली बार्डर पर निहंगों की तरफ से तरनतारन निवासी अनुसूचित जाति के लखबीर सिंह की बेरहमी से की गई हत्या की कड़े शब्दों में निदा की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:31 PM (IST)
भाजपा नेता का दावा, मेहनताना मांगा तो निहंगों ने कर दी थी लखबीर की हत्या
भाजपा नेता का दावा, मेहनताना मांगा तो निहंगों ने कर दी थी लखबीर की हत्या

संवाद सहयोगी, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार ने कुंडली बार्डर पर निहंगों की तरफ से तरनतारन निवासी अनुसूचित जाति के लखबीर सिंह की बेरहमी से की गई हत्या की कड़े शब्दों में निदा की है। उन्होंने कहा कि यह हरकत तालिबानी क्रूरता को भी पार करती है। इस घटना की जितनी निदा की जाए वह कम है। इस घटना के बाद पंजाब के लोगों में भी खौफ पैदा हो गया है। यह लोग बेअदबी का आरोप उस युवक पर लगा रहे हैं, जोकि सरासर गलत है। संजीव कुमार ने दावा करते हुए कहा कि लखबीर निहंगों के पास रह रहा था और यह लोग उससे कपड़े व बर्तन आदि धुलवाने का काम करवाते थे। पिछले कई दिनों से लखबीर वहीं पर रहा था। उसने अपने घर वापिस जाना था तो उसने इन लोगों से अपना मेहनताना मांगा तो निहंगों ने उसे देने से साफ इन्कार कर दिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद जब अपने आप को फंसता हुआ देखा तो उन्होंने बेअदबी का आरोप लगा दिया, ताकि अपना बचाव किया जा सके।

उन्होंने पंजाब के अनुसूचित जाति के लोगों से अपील की है कि वह किसान आंदोलन में न जाएं, नहीं तो यह लोग इसी तरह से हमारे भाईचारे के लोगों की हत्या करते रहेंगे। निहंगों ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी है। अगर समय रहते इस तरह की घटनाओं पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाएं और बढ़ जाएंगी। उन्होंने मांग की है कि मृतक के परिवार को लखीमपुर में हुई घटना में मारे गए लोगों की तरह ही 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी