घोड़े पर अत्यधिक वजन डाल कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सीपी से शिकायत

कांग्रेस की जिला प्रधान जतिदर सोनिया मुसीबत में फंस सकती हैं। पेट्रो पदार्थो की बढ़ती कीमतों के विरोध में उनके नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बीते शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:24 PM (IST)
घोड़े पर अत्यधिक वजन डाल कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सीपी से शिकायत
घोड़े पर अत्यधिक वजन डाल कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सीपी से शिकायत

जागरण संवाददाता, अमृतसर: कांग्रेस की जिला प्रधान जतिदर सोनिया मुसीबत में फंस सकती हैं। पेट्रो पदार्थो की बढ़ती कीमतों के विरोध में उनके नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बीते शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी। इस दौरान एक घोड़ा गाड़ी पर 650 किलोग्राम की कार रखी गई थीं। चिलचिलाती धूप में भारी भरकम कार के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता भी घोड़ा गाड़ी पर सवार थे। बेजुबान घोड़ा कांप रहा था। इस बात का एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटेक्शन सेल ने कड़ा नोटिस लिया और पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. रोहण मेहरा के अनुसार कानून के अनुसार 500 किलोग्राम से अधिक वजन घोड़े पर नहीं रखा जा सकता। कांग्रेसियों ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए घोड़े पर अत्याचार किया है। इस घटना की हम कड़ी निदा करते हैं और पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि जतिदर सोनिया सहित समस्त कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी