बैंकों में हड़ताल से 150 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

समूह ट्रेड यूनियन की एक दिवसीय हड़ताल के कारण स्टेट बैंक आफ इंडिया को छोड़ कर महानगर के सभी सरकारी बैंकों में नियमित कामकाज प्रभावित हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:18 PM (IST)
बैंकों में हड़ताल से 150 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
बैंकों में हड़ताल से 150 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

संवाद सहयोगी, अमृतसर : समूह ट्रेड यूनियन की एक दिवसीय हड़ताल के कारण स्टेट बैंक आफ इंडिया को छोड़ कर महानगर के सभी सरकारी बैंकों में नियमित कामकाज प्रभावित हो गया। बैंक उपभोक्ताओं को लेनदेन, निफ्ट व अन्य संबंधित काम प्रभावित हुए। करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक की क्लीयरिग भी प्रभावित हुई। हड़ताल के कारण बैंकों के बाहर लेनदेन का काम नहीं होगा, के पोस्टर लगाए गए थे। एसबीआइ को छोड़कर अन्य बैंकों में वित्तीय लेनदेन को लेकर आने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ने भंडारी पुल में रोष रैली करके अपनी मांगों के प्रति आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बैंकों का निजीकरण बंद किया जाए। बडे़ घरानों से ऋण रिकवरी लेने के लिए ठोस कानून बने। नई पेंशन स्कीम रद करके पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। नई भर्ती खोली जाए। एफडी पर ब्याज बढ़ाया जाए। बडे़ घरानों से ऋण रिकवरी लेने के लिए ठोस कानून बने। बैंक कर्मियों ने अन्य मांगों के लिए आवाज उठाई। इस अवसर पर सुरेश भाटिया, राकेश बजाज, राजबीर सिंह, कृपाल सिंह, रवि राजदान व अन्य बैंक यूनियन के नेता शामिल थे।

हड़ताल से व्यापारी हुए परेशान

जिला व्यापार मंडल के प्रधान सुरिदर दुग्गल ने कहा कि बैंकों की हड़ताल के कारण व्यापारी वर्ग को परेशानी उठानी पड़ती है। एक दिन का काम आगामी दिन होने से रुटीन के काम प्रभावित होते हैं। उनका वित्तीय लेनदेन काफी प्रभावित हो जाता है। इससे उनके प्रमुख काम में देरी हो जाती है।

chat bot
आपका साथी