प्रकाश पर्व को समर्पित सीकेडी ने सजाया नगर कीर्तन

चीफ खालसा दीवान की ओर से श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया गया। चीफ खालसा दीवान स्कूल के चेयरमैन निर्मल सिंह व समूह सदस्यों द्वारा नगर कीर्तन में शामिल संगत का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 08:30 AM (IST)
प्रकाश पर्व को समर्पित सीकेडी ने सजाया नगर कीर्तन
प्रकाश पर्व को समर्पित सीकेडी ने सजाया नगर कीर्तन

संवाद सहयोगी, अमृतसर : चीफ खालसा दीवान की ओर से श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया गया। चीफ खालसा दीवान स्कूल के चेयरमैन निर्मल सिंह, प्रचार कमेटी मुखी भाग सिंह अणखी, आनरेरी सचिव सविदर सिंह, उप प्रधान डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर व समूह सदस्यों द्वारा नगर कीर्तन में शामिल संगत का स्वागत किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे हेड ग्रंथी श्री हरिमंदिर साहिब जगतार सिंह ने संगतों को गुरुपर्व की बधाई दी गई। प्रधान निर्मल सिंह ने कहा कि सीकेडी की ओर से युवा पीढ़ी को शिक्षा के जरिए गुरुओं की शिक्षाओं से जोड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा हैं।

इस मौके पर हरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, सुखजिदर सिंह, भगवंत पाल सिंह, नरिदर सिंह, रजिदर सिंह, संतोख सिंह, प्रदीप सिंह, हरी सिंह, वरियाम सिंह, सूबा सिंह, जसपाल सिंह, नवतेज सिंह, मनजीत सिंह, गुरिदर सिंह, अजायब सिंह, गुरभेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, डा. धर्मवीर सिंह, अवतार सिंह, कुलविदर सिंह, रुबिदर बीर सिंह, सर्बजोत सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद थे। मजीठा में प्रकाश पर्व को समर्पित सजाया नगर कीर्तन

इसी तरह श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित मजीठा में पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन नया बस अड्डे से शुरू होकर गुरुद्वारा माइयां वाला तक निकाला गया। नगर कीर्तन का जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सुखजिदरराज लाली मजीठिया व यूथ कांग्रेस पंजाब के महासचिव आकाशदीप सिंह मजीठिया ने साथियों सहित स्वागत किया। इस मौके पर बिशन सिंह, प्रितपाल सिंह, राजिदर सिंह, लाल सिंह, जरनैल सिंह, सुखपाल सिंह, तरसेम सिंह, सुखजीत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी