चीफ खालसा दीवान में विवाद गहराया

चीफ खालसा दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा को श्री अकाल तख्त साहिब से मिली क्लीन चिट के बाद चड्ढा और सीकेडी के मौजूदा नेतृत्व में विवाद बढ़ना शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:14 PM (IST)
चीफ खालसा दीवान में विवाद गहराया
चीफ खालसा दीवान में विवाद गहराया

जासं, अमृतसर : चीफ खालसा दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा को श्री अकाल तख्त साहिब से मिली क्लीन चिट के बाद चड्ढा और सीकेडी के मौजूदा नेतृत्व में विवाद बढ़ना शुरू हो गया है। चड्ढा दोबारा दीवान में प्रवेश के लिए रास्ता तलाश रहे हैं जबकि मौजूदा नेतृत्व चड्ढा को दीवान में दोबारा आने से रोकने में लगा हुआ है।

दीवान के आनरेरी सचिव सविदर सिंह कत्थूनंगल और अजीत सिंह बसरा ने कहा कि कुछ साजिशकारी लोग दीवान का अक्स खराब करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर गलत तरह की पोस्ट डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ दीवान कानून के अनुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दीवान की कार्यप्रणाली को लेकर कोई सवाल है तो वह दीवान के पदाधिकारों के साथ मिलकर बात कर सकता है। दीवान उनके प्रश्नों संबंधी सारे सबूत और दस्तावेज मुहैया करवाएगा। इस के लिए दीवान सभी को खुला निमंत्रण देता है। वह किसी भी दिन दीवान के वर्किंग समय में दीवान के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

दीवान पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 1902 में स्थापित सिखों के सब से पुराने संस्थान चीफ खालसा दीवान की ओर से हमेशा से ही धार्मिक, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अहम योगदान डालता आ रहा है। सिख पंथ के हितों की रक्षा के लिए दीवान ने हमेशा अग्रणी भूमिका अदा की है। मौजूदा समय में भी दीवान का नेतृत्व दीवान के संविधान के अनुसार निस्वार्थ ढंग से पंथ के प्रचार व प्रसार के लिए सेवा निभा रहा है। उन्होंने कहा कि दीवान पूरी तरह एकजुट है और गलत प्रचार करने वालों के खिलाफ हर तरह का कानूनी और सामाजिक अभियान चलाएगा।

chat bot
आपका साथी