सिविल सर्जन ने डेंगू जागरूकता रैली रवाना की

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह की अगुआई में आटो रिक्शा रैली को रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:12 PM (IST)
सिविल सर्जन ने डेंगू जागरूकता रैली रवाना की
सिविल सर्जन ने डेंगू जागरूकता रैली रवाना की

जासं, अमृतसर : डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह की अगुआई में आटो रिक्शा रैली को रवाना किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय से निकली यह रैली शहर के विभिन्न भागों में जागरूकता का प्रसार करते हुए निकली। इस अवसर पर डा. चरणजीत सिंह ने कहा कि शहरवासियों को डेंगू से बचाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रही है। विभाग की टीमें घर घर जाकर एंटी लारवा स्प्रे कर रही हैं। वहीं लारवा मिलने पर चालान काटे जा रहे हैं। डेंगू एक वायरल बुखार है। इसके लक्षणों में तेज सिर दर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों व जोड़ों का दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, उल्टियां, नाक मुंह व मसूढ़ों से खून बहना आदि हैं। उन्होंने कहा कि इन लक्षणों के मिलने पर तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से जांच करवाएं। अपने आसपास साफ पानी जमा न होने दें। मच्छर से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनें। इस अवसर पर डा. भारती धवन, डा. करण मेहरा, डिप्टी मास मीडिया आफिसर बलजिदर कौर, गोबिद मेहता, राम मेहता, पवन कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी