चाइनीज डोर से कटा व्यक्ति का गला, 20 टांके लगे

थाना छेहरटा के इलाके गुरु अमरदास एवेन्यू में रहते जितेंदरपाल सिंह गले में चाइनीज डोर से कट लगने से गंभीर घायल हो गए। वह बिजली का सामान लेने के लिए छेहरटा से नारायणगढ़ की तरफ जा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:00 AM (IST)
चाइनीज डोर से कटा व्यक्ति का गला, 20 टांके लगे
चाइनीज डोर से कटा व्यक्ति का गला, 20 टांके लगे

संवाद सहयोगी, अमृतसर : थाना छेहरटा के इलाके गुरु अमरदास एवेन्यू में रहते जितेंदरपाल सिंह गले में चाइनीज डोर से कट लगने से गंभीर घायल हो गए। वह बिजली का सामान लेने के लिए छेहरटा से नारायणगढ़ की तरफ जा रहे थे। घायल हालत में उन्हें छेहरटा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनके गले पर 20 टांके लगे हैं। घायल जितेंदरपाल के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि प्रशासन की तरफ से लगाई गई रोक के बावजूद चाइनीज डोर व प्लास्टिक की डोर बिक रही है जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। प्रशासन को इसके खिलाफ सख्ती से कदम उठाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 15 जनवरी को भी ऐसी ही घटना हुई थी। तब किसी काम से जा रहे पुतलीघर निवासी 70 वर्षीय मोहन अरोड़ा के आगे अचानक चाइनीज डोर आ गई थी। इससे पहले कि वह संभल पाते, डोर उनके चेहरे पर फिर गई, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर न होने के बाद अरोड़ा को सर्कुलर रोड स्थित एक निजी स्पताल में दाखिल करवाया गया था। उनके जख्म गहरा होने के कारण डाक्टरों को 20 से अधिक टांके लगाने पड़े थे। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार चाइनीज डोर बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जाती रही है। मगर मोहन अरोड़ा के साथ हुए हादसे ने प्रशासन की नाकामी उजागर कर दी है। लोगों का आरोप है कि केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए कुछ लोगों से गट्टू पकड़ कर केस दर्ज कर लिए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी