चन्नी व सिद्धू का राजनीतिक ड्रामा खूब हो चुका : लक्ष्मीकांता चावला

पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीतिक नाटक खूब हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 07:19 PM (IST)
चन्नी व सिद्धू का राजनीतिक ड्रामा खूब हो चुका : लक्ष्मीकांता चावला
चन्नी व सिद्धू का राजनीतिक ड्रामा खूब हो चुका : लक्ष्मीकांता चावला

संवाद सहयोगी, अमृतसर : पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीतिक नाटक खूब हो गया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह कांग्रेस हाईकमान को हाजिरी भर रहे हैं। वह राहुल गांधी की शरण में हैं और नवजोत सिंह सिद्धू भी राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं। लखीमपुर की घटना को कांग्रेस भुनाने की कोशिश कर रही है। पंजाब के राजनेताओं को पंजाब की जनता की तकलीफों से कुछ लेना देना नहीं।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार, महंगाई लोगों को सता रही है। अस्थायी कर्मचारियों को सुध लेने वाला कोई नहीं। क्या कांग्रेस नेता राजनीतिक नौटंकी से ही सत्ता पाने की कोशिश में रहते हैं। यह उम्मीद मत रखिएगा। कांग्रेस भूल जाए कि जनता को दुखी करके उनका भला हो सकता है। अच्छा हो कि पंजाब की जनता को महंगाई, बेरोजगारी से मुक्ति दिलाई जाए। जनता की छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान सरकार ढूंढे। इस तरह की नौटंकी से कुछ हासिल नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी