भारी बारिश व ओलावृष्टि से मौसम का बदला मिजाज

जिले में शनिवार को भारी वर्षा व ओलावृष्टि के कारण मौसम का बदलाव हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:28 PM (IST)
भारी बारिश व ओलावृष्टि से मौसम का बदला मिजाज
भारी बारिश व ओलावृष्टि से मौसम का बदला मिजाज

पंकज शर्मा, अमृतसर : जिले में शनिवार को भारी वर्षा व ओलावृष्टि के कारण मौसम का बदलाव हो गया है। ठंडी हवा के चलते यहां सर्दी शुरू होने लगी है वही बारिश ने जिले में फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है।

बदले मौसम के कारण यहां पारा लुढ़क गया है और बारिश देर रात तक भी रुक रुक कर जारी रही । इस बारिश और ओलावृष्टि से एक तरफ लोगों के चेहरे खिल गए हैं कि बीमारियों से निजात मिलेगी वहीं किसानों के लिए परेशानी पैदा कर दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। अमृतसर की सब से बड़ी अनाज मंडी भगतांवाला समेत अलग अलग जिले की छोटी बढ़ी मंडियों में भी धान की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी होने के कारण बुरी तरह भीग गई है। अकेले भगतांवाला अनाज मंडी में ही करीब छह लाख धान की बोरियां बारिश के कारण भी गई है। मंडियों में आढ़तियों और सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से धान को बारिश से बचाने के लिए तरपालों आदि के आवश्यक प्रबंध भी नही किए थे।

अमृतसर जिले में गत रात्रि तक 9.2 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिले के गांवों और कस्बों गांवों में खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिस के चलते पंजाब के उप मुख्यंत्री ओम प्रकाश सोनी ने खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवा कर प्रभावित किसानों को बनता मुआवजा देने का भी एलान कर दिया है।

कृषि विकास अधिकारी सतविदर सिंह और मस्तेंद्र सिंह ने कहा कि बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। बासमती 1121 की फसल के दाने जमीन पर गिर गए है। मटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। सेम फली का नुकसान हुआ है। गांव कम्बो के किसान लक्खा सिंह ने बारिश व ओला वृष्टि के कारण खराब हुई धान की फसल दिखाते हुए कहा कि पलमन धान की फसल की कटाई चल रही है। वह कटाई लेट हो जाएगी। उसने कहा कि नमी वाला मौसम होने के कारण धान में नमी तो पहले ही कम नही हो अब रही बारिश व ओलावृष्टि से धान की नमी और बढ़ जाएगी। फसल निर्धारित नमी वाली बेचने के लिए मुश्किल आएगी। इस बेमौसमी बरसात से किसानों को नुकसान हुआ है।

किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष कवलप्रीत सिंह पन्नू ने सरकार से धान की खरीद के लिए नमी की शर्त नरम करने की मांग की है। कहा कि जिन की फसल खराब हुई है उनको मुआवजा भी दिया जाए। अमृतसर जिले के मजीठा, जंडियाला ,बाबा बकाला ,ब्यास ,मेहता, तरनतारन,अजनाला अटारी में बारिश व ओलावृष्टि हुई है। जिस से फसले प्रभावित हुइ है।

chat bot
आपका साथी