कांग्रेस नेता भाटिया बोले, चन्नी को मुख्यमंत्री बनाना गलत निर्णय

स्पो‌र्ट्स सेल के चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद भाटिया ने पंजाब का मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाए जाने पर अफसोस जाहिर किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:25 PM (IST)
कांग्रेस नेता भाटिया बोले, चन्नी को मुख्यमंत्री बनाना गलत निर्णय
कांग्रेस नेता भाटिया बोले, चन्नी को मुख्यमंत्री बनाना गलत निर्णय

संवाद सहयोगी, अमृतसर: स्पो‌र्ट्स सेल के चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद भाटिया ने पंजाब का मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाए जाने पर अफसोस जाहिर किया है। भाटिया ने कहा कि एक बार विधायक बनने वाले चन्नी चार महीने का समय रहते पंजाब तथा पार्टी के लिए क्या करेंगे। पहले से लोगों ने सिद्धू के प्रधान बनने पर खुशी जताई थी कि कैप्टन और सिद्धू मिलकर पार्टी तथा पंजाब के लिए काम करेंगे और पार्टी मजबूत होगी, पर झगड़े के चलते चलते कैप्टन को इस्तीफा देना पड़ा। फिर भी लोगों को विश्वास था कि मुख्यमंत्री का एक अच्छा चेहरा पंजाब को दिया जाएगा। मगर चन्नी जैसे अनुभवहीन विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर हाईकमान ने पूरी कांग्रेस को नाराज कर दिया है। इसका नुकसान पार्टी को होगा। यह आने वाला समय ही बताएगा। पहले से ही जो सीनियर कांग्रेसी हैं उनसे दूरी बनाए रखी गई। पिछले साढ़े चार साल नेताओं ने आज फिर एक नए चेहरे को मुख्यमंत्री बना कर पूरी तरह कांग्रेस को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा, वही कहावत बन गई है, विनाश काले विपरीत बुद्धि। उन्होंने कहा कि जल्दी इसका रिजल्ट पार्टी के सामने आएगा। सब सीनियर नेता तथा सब कार्यकर्ता हैरान और परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी