पांच करोड़ से वेरका आबादियों में करवाए जाएंगे विकास कार्य : बस्सी

आबादी धुपसड़ी वेरका में इलाका निवासियों की विशेष बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनजीत सिंह वेरका की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:05 PM (IST)
पांच करोड़ से वेरका आबादियों में करवाए जाएंगे विकास कार्य : बस्सी
पांच करोड़ से वेरका आबादियों में करवाए जाएंगे विकास कार्य : बस्सी

संवाद सहयोगी, वेरका : आबादी धुपसड़ी वेरका में इलाका निवासियों की विशेष बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनजीत सिंह वेरका की अगुआई में हुई। बैठक में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी विशेष तौर पर पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना।

बस्सी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के दिशा निर्देशों तहत कसबा वेरका की आबादियों में पांच करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यो को करवाया जाएगा। जिसके लिए शीघ्र ही टेंडर लगाकर कार्यो को शुरू किया जाएगा। इस दौरान मनजीत सिंह वेरका व बाबा दीदार शाह द्वारा दिनेश बस्सी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमलबीर बबलू हुंदल, जगजीत सिंह, बचित्तर सिंह, जतिंदर सिंह, डॉ. डेविड सहोता, कुलदीप बेदी, धरमिंदर शर्मा, लखविदर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी