प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने चाहती है केंद्र सरकार : सुखजिंदर रंधावा

उप मुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में सेना का अधिकार क्षेत्र 15 से 50 किलोमीटर बढ़ाकर केंद्र सरकार पंजाबवासियों को मुश्किल में डालना चाहती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:07 PM (IST)
प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने चाहती है केंद्र सरकार : सुखजिंदर रंधावा
प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने चाहती है केंद्र सरकार : सुखजिंदर रंधावा

जासं, अमृतसर : उप मुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में सेना का अधिकार क्षेत्र 15 से 50 किलोमीटर बढ़ाकर केंद्र सरकार पंजाबवासियों को मुश्किल में डालना चाहती है। वह लोगों में डर का माहौल कायम करने का प्रयास कर रही है। लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब का माहौल शांत है और पंजाब पुलिस हर स्थिति से निबटने में सक्षम है। उप मुख्यमंत्री शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर पहुंचे और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से भी मुलाकात की।

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात 12 बजे बार्डर जोन के कई इलाकों का निरीक्षण किया। वह कस्बा अजनाला पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। वह जगदेव खुर्द स्थित पंजाब पुलिस की चेक पोस्ट पर भी पहुंचे और सुरक्षा के लिहाजा से अधिकारियों को विशेष अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर आइजी मोहनीश सिंह चावला, एसएसपी देहाती राकेश कौशल, डीएसपी अजनाला विपिन कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी