स्वामी आर्यवेश बोले, नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा, पूरे देश में लगे प्रतिबंध, जानें किसान आंदोलन पर क्या कहा.

देश की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को राजस्व को छोड़कर नशे पर प्रतिबंध लगाने के लिए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:10 AM (IST)
स्वामी आर्यवेश बोले, नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा, पूरे देश में लगे प्रतिबंध, जानें किसान आंदोलन पर क्या कहा.
स्वामी आर्यवेश बोले, नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा, पूरे देश में लगे प्रतिबंध, जानें किसान आंदोलन पर क्या कहा.

संवाद सहयोगी, अमृतसर: देश की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को राजस्व को छोड़कर नशे पर प्रतिबंध लगाने के लिए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। नशाबंदी होने से देश कई जटिल समस्याओं से बच जाएगा। यह बात शहर आए प्रादेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कही।

देश में नशाबंदी का कानून बनना चाहिए। हर प्रदेश सरकार को नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाने चाहिए। नशे यूथ बर्बाद हो रहा है। वर्ष 1996 में हरियाणा में बंसीलाल की सरकार ने टैक्स की परवाह ना करते हुए नशा बंदी की थी। इसी तर्ज पर प्रदेश को अपने राजस्व को बढ़ाने की बजाय युवाओं को बचाने के लिए नशाबंदी करनी चाहिए। केंद्र सरकार को भी इसमें पूरा सहयोग देना चाहिए। स्वामी ने कहा कि उनकी सभा द्वारा पूरे देश में नुक्कड़ नाटक स्कूल-कालेजों में सेमिनार जन जागरण अभियान नशे के खिलाफ मैराथन तथा हवन करवाए जा रहे हैं। इसमें नशा छोड़ने के लिए प्रण दिलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हर चुने हुए प्रतिनिधि को अपने चुनाव प्रचार के दौरान शराब को बांटने से परहेज करना चाहिए और शराबबंदी को लागू करवाने के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए। किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए

स्वामी आर्यवेश ने आगे कहा कि कृषि कानूनों के कारण देश में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। यह आंदोलन काफी लंबा हो गया है। प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा को देखते हुए इस आंदोलन को समाप्त करने के लिए अब खुद आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर एक पार्टी जातिवाद पर वोट मांगने में लगी है। यह भविष्य के लिए भयानक सिद्ध हो सकता है। शिक्षा का अधिकार हर किसी को हो, उच्च शिक्षा तक निश्शुल्क मिले

देश की शिक्षा नीति में जो बदलाव हो रहा है उसके लिए उनकी सभा ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था। इसमें शिक्षा प्रणाली में नियम का पाठ्यक्रम होना चाहिए। इससे शिक्षा लेने वाले बच्चों को नैतिकता का पाठ मिलेगा। शिक्षा का अधिकार हर किसी को होना चाहिए तथा उच्च शिक्षा तक निश्शुल्क करनी चाहिए। इस अवसर पर सभा के पंजाब प्रधान ओम प्रकाश आर्य तथा उपाध्यक्ष डाक्टर नवीन आर्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी