सेवा केंद्र का ताला तोड़कर एलसीडी, कंप्यूटर व मशीन चुराया

कस्बे में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। वीरवार की रात को चोरी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:39 PM (IST)
सेवा केंद्र का ताला तोड़कर एलसीडी, कंप्यूटर व मशीन चुराया
सेवा केंद्र का ताला तोड़कर एलसीडी, कंप्यूटर व मशीन चुराया

संवाद सूत्र, खेमकरण : कस्बे में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। वीरवार की रात को सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने एक एलसीडी, एक कंप्यूटर व आधार कार्ड बनाने वाली मशीन चोरी कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खेमकरण के सेवा केंद्र का रात को अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सेवा केंद्र के कर्मचारी गुरपाल सिंह ने बताया कि वह सुबह जब ड्यूटी पर सेवा केंद्र पहुंचे तो देखा कि बाहरी ताला टूटा पड़ा था। सेवा केंद्र के भीतर से एक एलसीडी, एक कंप्यूटर व आधार कार्ड बनाने वाली मशीन चोरी हो चुकी थी। सेवा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है, परंतु जाते समय सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। थाना खेमकरण से ड्यूटी अफसर एएसआइ सविदरपाल सिंह ने बताया कि सेवा केंद्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।

सात कोरोना किट, इनवर्टर और बैटरी चोरी

गत रात सीएचसी सुरसिंह का दरवाजा तोड़कर चोरों ने दो कंप्यूटर मानिटर, एक बैटरी, एक इनवर्टर व सात कोरोना किट चोरी कर ली। मनजिदर सिंह ने बताया कि वह सुरसिंह अस्पताल में क्लर्क तैनात है। वीरवार की सुबह अस्पताल पहुंचा तो बाहर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अस्पताल के एक कमरे का भी ताला टूटा था। जांच करने पर पता चला कि उक्त सामान गायब था। थाना भिखीविड के प्रभारी नवदीप सिंह भट्टी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच एएसआइ सुखबीर सिंह को सौंपी है।

chat bot
आपका साथी