करवाचौथ पर करवाया समारोह

भारतीय संस्कृति की धरोहर को संभालने के लिए सभी संस्थाओं को आगे आना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:41 PM (IST)
करवाचौथ पर करवाया समारोह
करवाचौथ पर करवाया समारोह

संवाद सहयोगी, अमृतसर : भारतीय संस्कृति की धरोहर को संभालने के लिए सभी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। यही धरोहर हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को अपनी विरासत के साथ जोड़ने में सहायक होगी। उक्त बात कांग्रेसी नेत्री सुरभि वर्मा ने बटाला रोड स्थित कमल पैलेस में करवाचौथ पर करवाए समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि करवा चौथ का पर्व नारी के सम्मान का प्रतीक है। हमारे धार्मिक पर्वों में भी नारी को पूरा सम्मान दिया गया है। हमें अपनी युवा पीढ़ी को भारत की संस्कृति के साथ जोड़ना चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी कला का भी हुनर प्रस्तुत किया। माडलिग में मिसेज मीणा प्रथम, रिया द्वितीय तथा निताशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि मिस में अर्चना ठाकुर ने प्रथम, मनवीर सिंह ने द्वितीय तथा डालमिया ने तीसरा नंबर हासिल किया। इस करवाचौथ की संचालिका सुलेखा मेहरा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कांग्रेसी नेत्री सुरभि वर्मा ने विजेताओं को इनाम वितरित किए। इस अवसर पर सुलेखा मेहरा, गीता, संगीता, शिल्पी मीनू अन्य कई महिलाएं शामिल थी।

chat bot
आपका साथी