बाबा श्री चंद जी का 527वां प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया

श्री गुरु नानक देव जी के बड़े सुपुत्र बाबा श्री चंद जी का 527वां प्रकाश पर्व मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 05:38 PM (IST)
बाबा श्री चंद जी का 527वां प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया
बाबा श्री चंद जी का 527वां प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया

संवाद सहयोगी, अमृतसर : श्री गुरु नानक देव जी के बड़े सुपुत्र बाबा श्री चंद जी का 527वां प्रकाश पर्व मजीठा रोड वेरका बाईपास में सुशोभित तप अस्थान गुरुद्वारा बाबा श्री चंद जी में श्रद्धा से मनाया गया। सेवादार अमरबीर सिंह संधू द्वारा मनाए गए इस प्रकाश पर्व के संबंध में पिछले महीने से चल रही श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ी के भोग डाले गए। समारोह में गगनदीप सिंह हजूरी रागी, संतोख सिंह व अन्य प्रसिद्ध रागी सिंहों ने गुरबाणी का कीर्तन करके संगत को निहाल किया। मेयर करमजीत सिंह रिटू द्वारा विशेष तौर पर इन समारोहों में हाजिरी भरी।

सेवादार अमरबीर सिंह संधू द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश पर पहरा देते हुए जरूरतमंद बेटियों के विवाह, सरकारी अस्पतालों में रोजाना लंगर का प्रबंध, विधवाओं का राशन, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का खर्चा व अन्य जरूरतमंदों के लिए मदद अपनी निजी कमाई से खर्च करते है। गौर हो कि सेवादार अमरबीर सिंह संधू द्वारा अब तक 6173 बेटियों के आनंद कारज किए जा चुके है।

इस अवसर पर विशेष तौर पर संत राम मुनि जी शेरो बागा, रंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दविदर सिंह, रछपाल सिंह लाली, राजबीर सिंह, जसबीर सिंह, सुखदेव सिंह, रंजीत सिंह संधू, निर्मल सिंह, बाबा गुरमीत सिंह, सुखवंत सिंह, महकप्रीत सिंह नन्नू, नरिदर सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजिदर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरचरण सिंह, बलवंत सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, लखबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, फौजी देसा सिंह, सुखविदर सोहल, सहज, नवदीप सिंह, हरमीत सिंह, गुरजंट सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी