प्रभु राम के जन्मोत्सव पर घरों में जलाए घी के दीपक, किया हवन

श्रीराम भक्तों ने बुधवार को घी का दीपक जलाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 01:21 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 01:21 AM (IST)
प्रभु राम के जन्मोत्सव पर घरों में जलाए घी के दीपक, किया हवन
प्रभु राम के जन्मोत्सव पर घरों में जलाए घी के दीपक, किया हवन

संवाद सहयोगी, अमृतसर: श्रीराम भक्तों ने बुधवार को घी का दीपक जलाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। सेवाहि धर्म जन कल्याण मंडल के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद पंजाब के महासचिव राम भवन गोस्वामी ने बताया कि वसुंधरा परिवार के सदस्यों ने श्रीराम जन्मोत्सव परिवार के साथ घर पर श्री रामचरित मानस सुंदरकांड का पाठ और दीपक जलाकर मनाया। न्यू फोकल प्वाइंट में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ और हवन किया गया। गोस्वामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र व देश की अटूट श्रद्धा के प्रतीक के आदर्शो पर चलकर हम सभी अनुशासन, संयम और सतर्कता से कोरोना को हराने के लिए एकजुटता, सहयोग और समन्वय से एक दूसरे की सहायता करें। यह बहुत कठिन समय है। सभी को एकजुट होना चाहिए। इस वैश्विक माहामारी पर जीत प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। इस मौके पर विजय कुमार, विकास कुमार, शिवराम, रामानंद, संजय कुमार, राम मूरत सुभाष आदि मौजूद थे।

अजनाला के शिव मंदिर में किया हवन

अजनाला में भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव शिव मंदिर में श्रद्धा व धार्मिक मर्यादा से शिव मंदिर में मनाया गया। रामनवमी पर सबसे पहले मंदिर में हवन किया गया। फिर अलग अलग भजन मंडलियों की ओर से प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया गया। इस धार्मिक समारोह में विधायक एडवोकेट हरप्रताप सिंह अजनाला, यूथ इंचार्ज कुंवर प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक अरोड़ा विशेष रूप से पहुंचे जिन्हें प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रूप लाल मदान, महासचिव रामपाल देवगण, पुजारी मोहन शाम व्यास द्वारा सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी