पटाखा फैक्ट्री के मालिक पर केस

इब्बन गांव के पास पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद चाटीविड थाने की पुलिस ने तरनतारन रोड स्थित गुरु नानक कॉलोनी के रहने वाले तरविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 11:44 PM (IST)
पटाखा फैक्ट्री के मालिक पर केस
पटाखा फैक्ट्री के मालिक पर केस

जागरण संवाददाता, अमृतसर : इब्बन गांव के पास पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद चाटीविड थाने की पुलिस ने तरनतारन रोड स्थित गुरु नानक कॉलोनी के रहने वाले तरविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि तरविदर सिंह ने अपनी पटाखा फैक्ट्री में जो मजदूर रखे हुए थे वे सभी अकुशल थे। उन्हें पटाखे बनाने की जानकारी तक नहीं थी। बावजूद इसके पटाखा फैक्ट्री में बड़े स्तर पर पटाखे बनाए जा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह फैक्ट्री में आग लग गई थी। धमाकों के कारण फैक्ट्री की छतें और दीवारें टूट गई। हालाकि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ था।

chat bot
आपका साथी