आरटीआइ एक्टिविस्ट पर मामला दर्ज, सरीन ने आरोपों को नकारा

कैंटोनमेंट थाने की पुलिस ने आरटीआइ एक्टिविस्ट वरुण सरीन उर्फ नंदन सरीन के खिलाफ संतोख सिंह के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 12:45 AM (IST)
आरटीआइ एक्टिविस्ट पर मामला दर्ज, सरीन ने आरोपों को नकारा
आरटीआइ एक्टिविस्ट पर मामला दर्ज, सरीन ने आरोपों को नकारा

जासं, अमृतसर

कैंटोनमेंट थाने की पुलिस ने आरटीआइ एक्टिविस्ट वरुण सरीन उर्फ नंदन सरीन के खिलाफ संतोख सिंह के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। संतोख सिंह ने आरोप लगाया कि वरुण उन्हें पांच लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल से इंसाफ की गुहार लगाई है। उधर, एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

रामतीर्थ रोड निवासी संतोख सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चावल का कारोबार करते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने आरटीआइ एक्टिविस्ट सरीन के घर के पास एक मकान खरीदा था। निगम से नक्शा पास कराने के बाद उन्होंने घर बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरीन ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया कि वह घर बनाना चाहता है तो उन्हें पांच लाख रुपये दे, नहीं तो वह निगम में शिकायत करके उसकी इमारत रुकवा देगा। इस बाबत आरोपित ने उनके खिलाफ सोशल साइट्स पर कुछ वीडियो भी वायरल की थी। जब उन्होंने वरुण के खिलाफ शिकायत की तो आरोपित ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर मारपीट की। सियासी दबाव में दर्ज किया मामला : सरीन

वरुण सरीन ने उक्त आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि बिना नक्शे के यह निर्माण शुरू हुआ था। आज भी साढे सोलह फुट की हाउसलेन छोड़े बगैर दूसरा लेंटर डाला जा रहा है। इसमें निगम अधिकारी मिले हुए हैं। वह मुख्य शिकायतकर्ता हैं और वह मौके पर गए भी नहीं ओर पुलिस ने उन पर मामला दर्ज कर दिया। उनके पास इसके पुख्ता सबूत है। मामले के खिलाफ वह पुलिस कमिश्नर से मिलकर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग करेंगे। इतना ही नहीं नियमों के विपरीत चल रहे इस निर्माण को लेकर वह हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

chat bot
आपका साथी