दहेज प्रताड़ना में पति व सास पर केस

महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:11 AM (IST)
दहेज प्रताड़ना में पति व सास पर केस
दहेज प्रताड़ना में पति व सास पर केस

जागरण संवाददाता, अमृतसर : महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। मेडिकल एन्क्लेव निवासी जसमीत कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि 10 दिसंबर 2006 में उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर जिला के गोबिद नगर के रहने वाले कुलजीत सिंह से उसकी शादी हुई थी। उनके पिता सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हो चुके हैं और उन्होंने हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति कुलजीत सिंह और उनकी सास परमजीत कौर उन्हें दहेज कम लाने के लिए परेशान करने लगे। उनके एक बेटा व बेटी भी हैं। उक्त आरोपितों ने उन्हें साल 2016 में मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके परिवार के साथ रह रही है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर जसविदर कौर ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

chat bot
आपका साथी