पराली जलाने से जमीन के पौष्टिक तत्व होते हैं नष्ट: डीसी

पराली को आग न लगाने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय कैंप खेल स्टेडियम मानांवाला कला में लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 08:37 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 08:37 PM (IST)
पराली जलाने से जमीन के पौष्टिक तत्व होते हैं नष्ट: डीसी
पराली जलाने से जमीन के पौष्टिक तत्व होते हैं नष्ट: डीसी

संवाद सहयोगी, अमृतसर: पराली को आग न लगाने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय कैंप खेल स्टेडियम मानांवाला कला में लगाया गया। खेतीबाड़ी व किसान कल्याण विभाग की ओर से डायरेक्टर खेतीबाड़ी डा. सुखदेव सिंह सिद्धू के दिशा निर्देश व डीसी अमृतसर गुरप्रीत सिंह खैहरा की अगुआई में यह कैंप लगा। इसमें डीसी ने किसानों को अपील की है कि धान, बासमती की पराली को आग बिल्कुल न लगाई जाए। धान की पराली में बड़ी मात्रा में जरूरी खुराकी तत्व मौजूद होते है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से जहां यह जरूरी तत्व नष्ट हो जाते है। वही वातावरण प्रदूषित होता है। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी कुलजीत सिंह सैनी ने विभाग की ओर से किसानों को मुहैया करवाई जाती सब्सिडी के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर डा. बिक्रमजीत सिंह ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर जतिदर सिंह गिल, सतबीर सिंह, अवतार सिंह, मसतिदर सिंह, तजिदर सिंह, कुलवंत सिंह, जोगराज बीर सिंह, हरशरणजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, मनिदर सिंह, हरमनदीप सिंह, सतविदर सिंह संधू, परजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी