गोबर से बनी प्रतिमा लाकर घर में ही विसर्जन करता है यह परिवार ताकि नदियों में प्रदूषण न फैले

इंपीरियल सिटी लोहारका रोड के रहने वाले सुरेंद्र बांसल परिवार के साथ वर्ष 2005 से श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाते आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:00 AM (IST)
गोबर से बनी प्रतिमा लाकर घर में ही विसर्जन करता है यह परिवार ताकि नदियों में प्रदूषण न फैले
गोबर से बनी प्रतिमा लाकर घर में ही विसर्जन करता है यह परिवार ताकि नदियों में प्रदूषण न फैले

कमल कोहली, अमृतसर: इंपीरियल सिटी लोहारका रोड के रहने वाले सुरेंद्र बांसल परिवार के साथ वर्ष 2005 से श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाते आ रहे हैं। इस बार परिवार ने गोबर से बनी श्री गणेश की प्रतिमा घर में सुशोभित की है। इसके अलावा एक अन्य बड़ी प्रतिमा मिट्टी की बनी हुई है जो घर में विराजमान है।

10 दिन पूजा के बाद मिट्टी की प्रतिमा को घर में ही सुशोभित कर दिया जाएगा तथा जो गोबर की प्रतिमा बनी हुई है, उनका विसर्जन घर में ही एक बड़े टब में कर दिया जाएगा तथा पानी को घर में लगे पौधों को अर्पित कर दिया जाएगा। कारोबारी सुरेंद्र बांसल ने कहा कि पहले वह महानगर के अंदरुनी क्षेत्र कटड़ा आहलूवालिया स्थित रामगली में यह पर्व मनाते थे।

वर्ष 2014 में वह इंपीरियल सिटी लोहारका रोड में रहने लगे। अब वहां पर यह पर्व मना रहे हैं। उनका छोटा भाई गुजरात के सूरत शहर में रहता है। वहां पर उनका भाई 1987 से यह पर्व मना रहे हैं। जब वह वहां जाते थे तो वहां पर इस पर्व का आनंद उठाते हैं। उसके बाद उन्होंने यह पर्व अमृतसर में मनाने का फैसला किया। रोजाना श्री गणपति जी को प्रात: दोपहर व रात को भोग लगाया जाता है तथा प्रात: व रात को आरती की जाती है। 19 सितंबर को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीओपी की मूर्तियां जब विसर्जन की जाती है तो उससे प्रदूषण होता है। इसलिए वह गोबर की प्रतिमा लाते हैं। अमृतसर पिजरापोल गोशाला में गोबर की बनी प्रतिमाएं मिल जाती हैं। परिवार के सदस्य प्रेम बांसल, सुमित बांसल, नीलम बासल, माहुल बांसल, कृष बांसल पूरा सहयोग देते हैं। श्री गणपति उत्सव मंडल ने करण पैलेस में बप्पा की प्रतिमा को किया सुशोभित

श्री गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन शनिवार को भी मंदिरों में श्री गणपति बप्पा की प्रतिमा सुशोभित की गई। वहां पर भक्तों ने सुबह व रात को पूजा-अर्चना करके परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की। श्री गणपति उत्सव मंडल की ओर से करण पैलेस 100 फुटी रोड में बड़ी धार्मिक परंपरा के अनुसार श्री गणपति बप्पा जी की प्रतिमा को सुशोभित किया गया। फूलों की वर्षा के साथ श्री गणपति बप्पा जी का स्वागत किया गया। अध्यक्ष पोपट यादव ने कहा कि रोजाना कई कार्यक्रम होंगे तथा 18 सितमर को विसर्जन होगा। इस अवसर पर संस्थापक नागेश देवकर, अध्यक्ष पोपट यादव, उपाध्यक्ष अमोल बाबर, सदिप पाटिल, भानुदास जाधव, सतिश चव्हाण, सुनिल पाटिल, सचिन, विजय जाधव, सतोष पाटिल, श्रीकांत पाटील व अन्य भक्त जन शामिल थे। इन स्थानों पर भी की गई पूजा

शिवाला बाग भाइयां, प्राचीन श्री गणेश मंदिर, लोहगढ़ शिवाला बोहड़ वाला, जवाहर नगर, इंद्रजीत व मनदीप सिंह के गृह विजयनगर, अमृतसर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रधान अनिल कपूर के गृह ढाब खटीका, श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में परम पूज्य संत आरती देवा जी महाराज, श्री राम दरबार टुंडा तालाब में भगत सतनाम ढींगरा, गुरु नानक नगर मजीठा रोड में राजन बहल, दयानंद नगर स्थित कपिल बंसल व शिल्पा बंसल व अन्य जगहों पर श्री गणपति जी के पूजा अर्चना की गई।

chat bot
आपका साथी