रविवार को दुकानें खुले तो व्यापार पटरी पर लौटेगा : सुरेंद्र जैन

वर्ष 2020 में कोरोना वायरस ने व्यापारियों का व्यापार तबाह कर दिया था। व्यापारी उस साल अपने व्यापार को पटरी पर नहीं ला सके थे। फिर 2021 के आगमन हुआ थोड़ा सा व्यापार चला कि अप्रैल में दूसरी लहर ने फिर से जोर पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:11 PM (IST)
रविवार को दुकानें खुले तो व्यापार पटरी पर लौटेगा : सुरेंद्र जैन
रविवार को दुकानें खुले तो व्यापार पटरी पर लौटेगा : सुरेंद्र जैन

संवाद सहयोगी, अमृतसर : वर्ष 2020 में कोरोना वायरस ने व्यापारियों का व्यापार तबाह कर दिया था। व्यापारी उस साल अपने व्यापार को पटरी पर नहीं ला सके थे। फिर 2021 के आगमन हुआ थोड़ा सा व्यापार चला कि अप्रैल में दूसरी लहर ने फिर से जोर पकड़ लिया। इस कारण लाकडाउन लग गया। इससे व्यापार को काफी नुकसान हुआ और व्यापार पटरी से फिर उतर गया। यह बात जिला व्यापार मंडल के वाइस प्रधान सुरेंद्र जैन ने पत्रकारों से व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को काफी रियायतें दी हैं। यहां तक कि सरकार ने सप्ताह में छह दिन दुकान खोलने के आदेश दिए हैं। मगर जब तक रविवार को मार्केट नहीं खुलती तब तक व्यापार में जान नहीं आएगी। हालात यह है कि बाजार खुले हैं, ग्राहक नहीं है। सरकार को रविवार को भी दुकानें खोलने की इजाजत देनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी