दो घंटे बंद रहा बस अड्डा, यात्री रहे परेशानी

पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के आह्वान पर शुक्रवार को अमृतसर बस स्टैंड पर अस्थायी कर्मचारियों ने बस अड्डे के मुख्य गेट पर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:53 PM (IST)
दो घंटे बंद रहा बस अड्डा, यात्री रहे परेशानी
दो घंटे बंद रहा बस अड्डा, यात्री रहे परेशानी

संवाद सहयोगी, अमृतसर: पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के आह्वान पर शुक्रवार को अमृतसर बस स्टैंड पर अस्थायी कर्मचारियों ने बस अड्डे के मुख्य गेट पर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बसों के आवागमन को रोक दिया। बस अड्डे के भीतर ना तो कोई बस प्रवेश करने दी गई और ना ही बाहर जाने दी गई। इस कारण बस अड्डे से जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बाहर सड़क से ही बसों मे जाने के लिए विवश होना पड़ा। वहीं बाहर से आई बसों के यात्रियों को बस अड्डे के बाहर ही उतारा गया। सुबह 10 से 12 बजे तक यह धरना चला।

यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोध सिंह, प्रदेश कमेटी सदस्य सुखदेव सिंह, डिपो प्रधान केवल सिंह, सचिव बलजीत सिंह, महासचिव शिवपाल सिंह ने मांग की कि पंजाब सरकार पिछले काफी समय से काम कर रहे परिवहन विभाग के अस्थायी कर्मचारियों को तुरंत पक्का करे। अगर ऐसा नहीं किया तो सात दिसंबर को सरकारी बसों का अनिश्चितकालीन के लिए पहिया जाम का दिया जाएगा। इस अवसर पर राजिदर सिंह, सलबिदर सिंह, प्रेम सिंह, सिमरजीत सिंह, लाभ सिंह, गुरमेज मसीह शामिल थे। प्राइवेट बस चालकों ने पहले ही बाहर निकाल ली थी बसें

निजी बस संचालकों को पहले ही हड़ताल का पता लग गया था। इस कारण उन्होंने बसों को बाहर निकाल लिया और सड़क से ही यात्रियों को बैठाया। हड़ताल से सरकारी बसें प्रभावित हुई जिनका टाइम टेबल बस अड्डे से चलने का था। इस कारण यात्रियों को दो घंटे तक बस अड्डे मैं बैठने पर मजबूर होना पड़ा।

chat bot
आपका साथी