मजदूर की हत्या कर भैंस व मुर्गियां चोरी कर ले गए

ब्यास थाना के तहत गांव सठियाला में अज्ञात लोग बिहार निवासी मजदूर की हत्या कर एक भैंस व 13 मुर्गियां चोरी कर ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:38 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:38 PM (IST)
मजदूर की हत्या कर भैंस व मुर्गियां चोरी कर ले गए
मजदूर की हत्या कर भैंस व मुर्गियां चोरी कर ले गए

संवाद सहयोगी, अजनाला : ब्यास थाना के तहत गांव सठियाला में अज्ञात लोग बिहार निवासी मजदूर की हत्या कर एक भैंस व 13 मुर्गियां चोरी कर ले गए। पुलिस थाना ब्यास की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गांव सठियाला निवासी हरमनमोहन सिंह ने पुलिस थाना ब्यास को दी शिकायत में बताया कि बिहार निवासी ठाकुर दास का 45 वर्षीय बेटा भोला बचपन से ही उनके पास रह रहा था। वह ही उनके खेतों व पशुओं की देखभाल करता था। उसके रहने के लिए उन्होंने खेतों में ही एक कमरा बनवाया था, जहां बनी हवेली में वह पशुओं की देखभाल करता था। रविवार की रात खाना खाकर सब सो गए थे। किसान हरमनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार की सुबह जब वह हवेली में गए तो देखा कि भोला को किसी ने चारपाई से बुरी तरह बांधा हुआ था तथा उस पर कपड़ा डाला हुआ था। जब उन्होंने कपड़ा हटा कर देखा तो भोला मृत पड़ा था। अज्ञात चोर हवेली से एक भैंस व 13 मुर्गियां चोरी कर ले गए थे।

थाना ब्यास प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीत सिंह खैहरा ने बताया कि भोला के शरीर पर किसी किस्म की चोट का कोई निशान नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी