बसपा सात को श्री राम तीर्थ से निकालेगी मार्च

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि बसपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के सुनहरी भविष्य को तय करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:20 PM (IST)
बसपा सात को श्री राम तीर्थ से निकालेगी मार्च
बसपा सात को श्री राम तीर्थ से निकालेगी मार्च

जागरण संवाददाता, अमृतसर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि बसपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के सुनहरी भविष्य को तय करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य भर के पिछड़े वर्ग को उनका सम्मान भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से दिलवाने के लिए अमृतसर की धरती से अभियान सात अगस्त को शुरू किया जाएगा।

सुबह श्री रामतीर्थ में माथा टेकने के बाद विशाल मार्च श्री हरिमंदिर साहिब तक निकाला जाएगा। वहां जाकर बसपा के वर्कर वाहेगुरु के आगे अरदास करेंगे कि जिन पार्टियों की ओर से गुरु साहिब की ओर से पिछड़े वर्ग को बख्शे गए सम्मान पर हमला किया गया है उनका अहंकार तोड़कर सत्ता से बाहर निकाला जाए। इस से पहले तीन अगस्त को सरदूलगढ़ से गांव मोफर तक कांग्रेस के विधायक मोफर के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा जिन्होंने पिछड़े वर्ग के खिलाफ गलत शब्दों का उपयोग किया है। वह अमृतसर में तरनतारन और अमृतसर जिले के पार्टी नेताओं और कार्यक्रर्ताओं की बैठक में संबोधित कर रहे थे।

गढ़ी ने कहा कि कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा बसपा के हिस्से में आई चमकौर साहिब और आनंदपुर साहिब की सीटों को लेकर इस्तेमाल की भाषा से पिछड़े वर्ग के लोगों को अपमानित करने की कोशिश की है। बहुजन समाज के लोग इसे कभी माफ नहीं करेंगे।

गढ़ी ने कहा कि बसपा गुरुओं और महापुरुषों के लक्ष्य और सोच को लेकर चलने वाली पार्टी है। इस दौरान गुरबख्श सिंह शेरगिल को संसदीय क्षेत्र का जोन प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रोहित खोखर, जोन इंचार्ज तारा चंद भगत, गुरबख्श माहे, बीबी सुखवंतजीत कौर अटारी, सुखदेव सिंह भरोवाल, कुलविदर सिंह सहोता, सविदर सिंह छज्जलवाड़ी, तरसेम सिंह भोला, सुरजीत सिंह अब्दाल, मुकेश कुमार, जगदीश दुग्गल, सरदुल सिंह अदलीवाल, इंजी. गुरबख्श सिंह शेरगिल, प्रिस नरिदर सिंह, बलवंत, सुरजीत सिंह भेल, रणबीर सिंह राणा, अमरीक सिंह सिद्धू, बलजीत सिंह, रतन सिंह, वासन सिंह काला, हरजीत सिंह अब्दाल, ललित गौतम, अश्विनी सिरंजन, ज्ञानी बलदेव सिंह, बलविदर सिंह नाथूपुर ,वरयाम सिंह झांजोटी, हरदेव सिंह कोटली, रोबिट मसीह, सीतल सिंह चाचौवाली,राम सिंह में सुखदेव कुमार, जतिदर सिंह कांडा, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी