कर्मियों का प्रदर्शन, तीन घंटे जाम रहा बीआरटीएस की बसों का पहिया

बीआरटीसी के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे बसों का पहिया जाम करके प्रशासन से बीआरटीसी रोड पर निजी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग बुलंद की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:49 PM (IST)
कर्मियों का प्रदर्शन, तीन घंटे जाम रहा बीआरटीएस की बसों का पहिया
कर्मियों का प्रदर्शन, तीन घंटे जाम रहा बीआरटीएस की बसों का पहिया

संवाद सहयोगी, अमृतसर: बीआरटीसी के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे बसों का पहिया जाम करके प्रशासन से बीआरटीसी रोड पर निजी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग बुलंद की।

करीब डेढ़ बजे तक कर्मचारियों ने बीआरटीसी बसों का पहिया जाम रखा। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीआरटीसी के कर्मचारियों लखविदर सिंह, अमृतपाल, करमजीत सिंह, तजिदर सिंह, सुरजीत सिंह ने बताया कि कि बीआरटीसी रोड पर बीआरटीसी की बसों को चलाने के लिए अलग लेन बनाई गई है। परंतु इस रोड पर निजी वाहन भी निकलने शुरू हो गए हैं जोकि बीआरटीसी बसों के लिए खतरनाक है। कई बार निजी वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है। मुख्य सड़क पर सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद भी निजी वाहन चालक बीआरटीसी रोड पर आ जाते हैं। अगर इनको रोका जाए तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस बारे कई बार कंपनी प्रबंधकों तथा प्रशासन को अवगत कराया गया है परंतु इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण मजबूर होकर पहिया जाम करना पड़ा है। इस जाम के कारण 301 रूट तथा 401 रूट प्रभावित हुआ है। यह रूट इंडिया गेट तथा एंट्री गेट तक प्रभावित हुई है। जहां तीन मिनट बाद बीआरटीसी की बस की सर्विस है।

इससे करीब तीन घंटे तक कई बसों का पहिया जाम रहा। बीआरटीसी की 301 व 401 गेट से करीब 84 बसें निकलती हैं। समूह कर्मचारियों ने एक शिकायत प्रशासन को भी भेजी है। इसमें बीआरटीसी रोड पर निजी वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ट्रैफिक पुलिस का इंतजाम करने हेतु भी आग्रह किया है। बीआरटीसी कंपनी के प्रबंधक अजय शर्मा ने कहा कि इस बारे पुलिस कमिश्नर को भी अवगत करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी