सवा तीन महीने बाद ट्रैक पर बीआरटीएस बस

तीन महीने बाद सरकार ने बीआरटीएस प्रोजेक्ट के अधीन चल रही बीआरटीएस बसों को भी मंगलवार से ट्रैक पर उतार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:33 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 11:33 PM (IST)
सवा तीन महीने बाद ट्रैक पर बीआरटीएस बस
सवा तीन महीने बाद ट्रैक पर बीआरटीएस बस

जागरण संवाददाता, अमृतसर: कोरोना वायरस के साथ धीरे-धीरे जीने की आदत डालते हुए आखिरकार सवा तीन महीने बाद सरकार ने बीआरटीएस प्रोजेक्ट के अधीन चल रही बीआरटीएस बसों को भी मंगलवार से ट्रैक पर उतार दिया। 100 दिन से ज्यादा के समय बाद ये बसें सड़कों पर देखी गई। फिलहाल 40 बसें ही चलाई गई हैं। एक-दो दिन में सभी 84 बसें दौड़ने लगेंगी।

दरअसल, मौजूदा समय में कोरोना के कारण आम लोग प्राइवेट ट्रांस्पोर्ट में सफर करने से भी गुरेज कर रहे हैं। साथ ही जरूरत के समय ही लोग घर से निकलते हैं। इस कारण सवारियां हैं। पहले दिन बसों में ज्यादा लोग भी नजर नहीं आए। इसका कारण ए यह भी रहा कि लोगों को बीआरटीएस बसें चलने की जानकारी ही नहीं थी। बिना मास्क बस में नो एंट्री

कोविड-19 के चलते बीआरटीएस की बसों में पूरी सावधानी बरती जा रही है। सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। बिना मास्क किसी भी यात्री को बस में चढ़ने की आज्ञा नहीं है। वहीं बसें चलाने से पहले उन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया गया है। यात्रियों को शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा जा रहा है। पहले दिन चार हजार लोगों ने किया सफर

कोरोना लॉकडाउन से पहले सभी 84 बसें अलग-अलग रूट पर चलती थीं। उस समय में रोजाना यात्रा करने वाले की संख्या 25 से 30 हजार थी। इनमें एक बड़ी संख्या अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की थी। मगर आज सवा तीन महीने के बाद बसें चलीं तो करीब चार हजार यात्रियों ने ही सफर किया। कर्मचारियों को जल्द मिलेगा दो महीने का वेतन

बीआरटीएस के अधीन करीब 300 कर्मचारी काम करते हैं। कोरोना लॉकडाउन के बाद से ही कर्मचारी लगातार अपने वेतन की मांग कर रहे थे। इस संबंधी कई बार मीटिग भी हो चुकी है। अब सरकार ने कर्मचारियों का दो महीने का वेतन देने का बिल पास कर दिया है। अगले दो-तीन दिन तक कर्मचारियों को वेतन भी अदा हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी