अवैध संबंधों के संदेह में युवक की हत्या

लोपोके थानांतर्गत बराड़ गांव में अवैध संबंधों के संदेह में परिवार के सदस्यों ने सोमवार की देर रात एक व्यक्ति को खेतों में ले जाकर उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 08:01 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 08:01 PM (IST)
अवैध संबंधों के संदेह में युवक की हत्या
अवैध संबंधों के संदेह में युवक की हत्या

जागरण संवाददाता, अजनाला (अमृतसर) : लोपोके थानांतर्गत बराड़ गांव में अवैध संबंधों के संदेह में परिवार के सदस्यों ने सोमवार की देर रात एक व्यक्ति को खेतों में ले जाकर उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। आरोप है कि मर चुके साहिब ¨सह की पत्नी के साथ धर्मवीर ¨सह का मेल-मिलाप बढ़ गया था। आरोपितों को संदेह था कि दोनों में अवैध संबंध हैं। फिलहाल आरोपित फरार हैं। सब इंस्पेक्टर रणधीर ¨सह उप्पल ने बताया कि जगीर ¨सह, उसकी पत्नी रानी और बेटे हरभेज ¨सह उर्फ गोरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बराड़ गांव में रहने वाले धर्मवीर ¨सह और साहिब ¨सह बचपन के दोस्त थे। एक साल पहले एकाएक साहिब ¨सह की मौत हो गई थी। साहिब ¨सह और उसकी पत्नी के घर चार बच्चे थे। दोस्त की मौत के बाद धर्मवीर का उनके घर में आना-जाना बढ़ गया। जेठ जगीर ¨सह, देवरानी रानी और भतीजे हरभेज ¨सह उर्फ गोरा को संदेह था कि धर्मवीर ¨सह और मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। सोमवार की रात उक्त तीनों आरोपित गांव में किसी की शादी में हिस्सा लेने गए थे। उधर, मौका पाकर धर्मवीर ¨सह रात दस बजे के बाद महिला के घर पहुंच गया। कुछ ही देर में जगीर ¨सह, रानी और हरभेज ¨सह गोरा भी घर पहुंच गए। धर्मवीर ¨सह को साहिब सिंह की पत्नी के साथ देखकर परिवार के सदस्य आग बबूला हो गए और उन्होंने धर्मवीर की पिटाई शुरू कर दी। वहां से किसी तरह से बचते हुए धर्मवीर भाग निकला। तीनों आरोपितों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर भाग रहे धर्मवीर ¨सह को खेतों में जाकर घेर लिया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस बीच किसी ने घायल के परिवार के सदस्यों को घटना को सूचित किया। परिवार के सदस्यों ने लहूलुहान धर्मवीर ¨सह को उठाया और अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी