भाजयुमो अध्यक्ष ने वर्करों के साथ की बैठक

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने दूसरी बार जिम्मेवारी मिलने के बाद शनिवार को पार्टी वकर्रों के साथ पहली बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 10:56 PM (IST)
भाजयुमो अध्यक्ष ने वर्करों के साथ की बैठक
भाजयुमो अध्यक्ष ने वर्करों के साथ की बैठक

जागरण संवाददाता, अमृतसर: भाजयुमो के जिला अध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने दूसरी बार जिम्मेवारी मिलने के बाद शनिवार को पार्टी वकर्रों के साथ पहली बैठक की।

उन्होंने मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि कोविड-19 के दौरान सभी पार्टियां सोशल मीडिया के जरिए बैठक और रैलियों का आयोजन कर रहीं हैं। वे भी इसके लिए अपनी टीम को इसके लिए तैयार करेंगे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि वह भाजयुमो के सदस्यों के लिए सोशल मीडिया संबंधी अधिवेशन करवाएं, ताकि उन्हें सोशल मीडिया बाबत जानकारी दी जा सके। इस मौके पर अंकुश मेहरा,सोनू अरोड़ा,शेर सिंह सोढ़ी, जसपिदर सिंह चौहान, गौरव मेहरा, अतुल मेहरा, मणिकरन ढाला, रोहित बेरी, भाग्य सहगल, रिषभ शर्मा, मोनु अरोड़ा, राघव खन्ना आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी